5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल बदलेगा मौसम, यलो अलर्ट जारी, 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेघागर्जना, वज्रपात और 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके कारण रात और दिन के तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
बाड़मेर में बदलेगा मौसम, 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

बाड़मेर में बदलेगा मौसम, 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी

थार में रात में सर्द हवा अभी सता रही है। वहीं दिन में काफी राहत है। सुबह-शाम को सर्दी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.9 व अधिकतम 31.4 डिग्री दर्ज हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने शुक्रवार को बाड़मेर जिले के यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बाड़मेर में अभी रात में सर्दी के कारण गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे है। लेकिन दिन में धूप निकलने से सर्दी का असर काफी कम रहा। पिछले दो दिनों से दिन का पारा फिर से बढ़ा है। लेकिन रात का तापमान काफी दिनों से स्थिर चल रहा है। बाड़मेर में रात का तामपान सामान्य से तीन डिग्री कम रेकार्ड हुआ।

मेघगर्जना और तेज हवा के झौंके चलेंगे
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेघागर्जना, वज्रपात और 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके कारण रात और दिन के तापमान में करीब तीन से चार डिग्री की कमी आने की संभावना जताई गई है। वहीं सर्दी का असर एक बार फिर बढ़ जाएगा।


बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग