
Where there is hope for a tough fight, MPs are in the ground
बाड़मेर : जहां कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद,वहां सांसद उतरे मैदान में
बाड़मेर. भाजपा ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को इस बार बाड़मेर विधानसभा से मैदान में उतारा है। बाड़मेर हॉट सीट है। यहां कड़े मुकाबले के आसार हैं। लिहाजा यहां सांसद खुद आगे आए और भाजपा ने भरोसा किया है।
यहां से यूआईटी चेयरपर्सन डा. प्रियंका चौधरी भी दावेदार थीं, जो पिछला चुनाव हारी थी। कर्नल चार बार सांसद रहे हैं। बायतु विधानसभा के विधायक भी रहे हैं। सांसद बनने के बाद फिर से विधानसभा में आकर चुनाव लडऩा रोचक रहेगा।
सोनाराम से बात नहीं हो पाई
मौजूदा सांसद, तीन बार पहले भी रहे
कर्नल सोनाराम चौधरी
टिकट मिलने के वक्त कर्नल सोनाराम चौधरी जोधपुर में निवास पर थे। यहां रात 12 बजे तक उनके समर्थक नहीं पहुंचे थे। बाड़मेर में कर्नल के निवास के आगे मनाया गया जश्न।
सांसद पर हुआ था हमला : सांसद पर कुछ समय पहले हमला हुआ था। इसको लेकर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल भी सांसद के पक्ष में उतरे। यह घटनाक्रम चर्चित रहा।
प्रत्याशी का 'आधारÓ
प्रोफेशन: सेना से सेवानिवृत्त
सोशल मीडिया: एक दिन पहले ट्वीटर पर सपोर्ट बीजेपी की पोस्ट
पहचान: बेबाक बयानबाजी
राजनीतिक अनुभव: चार बार रह चुके हैं सांसद, एक बार बायतु से विधायक रहे
कॅरियर का ग्राफ: विधायक बने फिर सांसद चुने गए
लाइफ स्टाइल: कुर्ता पायजामा, पेंटशर्ट
अक्सर यहां मिलते है : बाड़मेर में निवास स्थान
भाजपा ने सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी को इस बार बाड़मेर विधानसभा से मैदान में उतारा है। बाड़मेर हॉट सीट है। यहां कड़े मुकाबले के आसार हैं। लिहाजा यहां सांसद खुद आगे आए और भाजपा ने भरोसा किया है।
Published on:
12 Nov 2018 09:08 pm
