5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी से ज्यादा पेट्रोल के दाम से हैं परेशान है बाड़मेर की महिलाएं,जानिए पूरी खबर

पेट्रोल पम्प पर महिलाओं व युवतियों से की बातचीत
2 min read
Google source verification
upset from prices of petrol

women of barmer are upset from prices of petrol more then heat

बाड़मेर. गर्मी के पारे से अधिक गति से पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे हैं। हर कोई त्रस्त है। वाहन चलाना हैं तो पेट्रोल भरवाना ही पड़ेगा। वाहन चलाने वाली महिलाओं और छात्राओं पर पेट्रोल के बढ़ते दामों का क्या असर पड़ा। इस बारे में पत्रिका टीम ने सोमवार को शहर के पेट्रोल पम्प पर महिलाओं व युवतियों से की बातचीत।

फ्रेंड्स के साथ एडजेस्ट करना पड़ेगा
मेरी सभी फे्रड्स केे पास स्कूटी तो है लेकिन लगातार पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है, इससे सभी परेशान हैं। अब एक स्कूटी पर दो-तीन फे्रड्स को एडजेस्ट होना पड़ेेगा।

-ज्योति परमार
स्कूटी के पंखों पर रोक

मई-जून में गर्मी तो हर साल होती है लेकिन इस बार गर्मी से अधिक पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। जिस प्रकार गर्मी में घर से बाहर कम ही निकल पाते हंै वैसे ही पेट्रोल के दामों ने भी स्कूटी के फंखों पर रोक लगा दी है।
-भावना वडेरा

क्यों बढ़ रहे दाम
जब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल के भाव कम है तो पेट्रोल के भाव इतने कैसे बढ़ रहे हैं। हमें समझ में नहीं आ रहा है। कम से कम पढऩे वाली छात्राओं के लिए तो पेट्रोल में राहत होनी ही चाहिए।

-प्रवीण
गाड़ी में पेट्रोल भरवाएं या रसोई चलाएं

पहले वाली सरकार में तो रसोई महंगी हुआ करती थी लेकिन अब वाली सरकार ने तो रसोई के साथ वाहन चलाना भी मुश्किल कर दिया है। वाहन में पेट्रोल भरवाना दिनों-दिन मुश्किल होता जा रहा है।
-हेमलता मुखी

जेब खर्च पर दाम भारी
महीने में एक बार जेब खर्च मिलता है। पेट्रोल के भाव इस प्रकार बढ़ते गए तो हम स्कूटी घर पर ही खड़ी कर दें और दोस्तों के साथ पैदल ही जाएं।

-अंजू खत्री
सपना हो जाएगा

मिडिल क्लास के लिए वाहन चलाना आने वाले दिनों में सपना रह जाएगा। बच्चों को नए वाहन दिलाने से पहले पेट्रोल के दामों ने सोचने पर मजबूर कर दिया है।
-प्रियंका महेश्वरी

चौपाटी जाना बंद करना पड़ेगा
पेट्रोल के दामों ने सोचने पर मजबूर कर दिया कि दोस्तों के साथ शाम को चौपाटी पर नाश्ता और आईस्क्रीम खाएं या स्कूटी में पेट्रोल भरवाएं। घर से स्कूटी पर निकलने से पहले जेब चेक करनी पड़ रही है।

-कल्पना