6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिणधरी रोड का काम युद्ध स्तर पर, दीपावली से पहले बनने की उम्मीद

-शहीद सर्कल से फोरलेन होगा सड़क मार्ग-आवाजाही होगी सुगम
2 min read
Google source verification
Work of Sindhari road at war level, hope to be before Deepawali

Work of Sindhari road at war level, hope to be before Deepawali

बाड़मेर. करीब तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद बन रही सिणधरी रोड का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि दीपावली से पूर्व यहां से आने-जाने वाहन चालकों को सुगम राह मिलेगी।


सिणधरी रोड शहर के मुख्य मागोज़्ं में शामिल है। यहां से प्रतिदिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण यहां पर वाहन चालक परेशान रहते थे। पिछले दिनों सड़क की मरम्मत के बाद कुछ राहत मिली थी। अब सड़क नई बनाई जा रही है। इसके साथ ही चौड़ाई बढऩे से वाहनों का आना-जाना और भी सुगम होगा।
फोरलेन होगी सड़क
सिणधरी चौराहे से यह सड़क फोरलेन बनाई जा रही है। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ चौड़ाई का काम किया जा रहा है। यह कार्य दिन और रात दोनों समय चल रहा है। हालांकि अभी जीएसएस से सिणधरी सर्कल तक एक तरफ ही चौड़ाई बढ़ाई जा रही है। वहीं तुरंत ग्रेवल बिछाई जा रही है।
खूब परेशान रहे है लोग
सिणधरी रोड की मरम्मत से पहले यहां से निकलने में भी कई लोग परहेज करते थे। कई लोग लम्बे रास्ते से जाते थे, लेकिन इस मार्ग से निकलना ही नहीं चाहते थे।

सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर पूरे दिन धूल उड़ती थी। बड़े वाहनों के निकलने के बाद तो धूल का गुबार ऐसा होता था कि कुछ दिखाई ही नहीं देता था। लेकिन मरम्मत के बाद धूल से राहत मिली। अब फोरलेन बनने से काफी राहत मिलेगी।
पानी भराव की समस्या
बरसात में इस मार्ग पर इतना अधिक पानी का भराव होता है कि सड़क दरिया नजर आती है। इस साल तो ज्यादा बरसात हुई ही नहीं। इसके चलते लोग कम परेशान हुए। पिछले साल बरसात के दौरान कई दिनों तक इस सड़क पर बरसात के पानी के भराव के कारण आवाजाही प्रभावित हुई थी।
इनकों मिलेगी राहत
सड़क बनने से सबसे अधिक राहत इस मार्ग पर रहने वाले लोगों को मिलेगी। वहीं यहां के व्यापारियों की परेशानी भी खत्म हो जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण मिट्टी उडऩे से व्यापारी और स्थानीय लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी थी।