27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Accident : सड़क किनारे चाय पीते दंपत्ति को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौत, एक साल के मासूम की हालत गंभीर

Road Accident : बड़वानी के सेंधवा में सड़क किनारे चाय पीते हुए दंपत्ति और उनके एक साल के बच्चे को तेज़ रफ़्तार पिकअप ने रौंदा। पति-पत्नी की मौके पर मौत और बच्चा गंभीर रूप से घायल।
2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident :मध्य प्रदेश के बड़वानी में बड़े सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां सेंधवा के गवाड़ी गांव में सड़क किनारे चाय पी रहे दंपत्ति और उनके एक साल के बच्चे को एक पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक साल के मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू हो चुका है। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप ट्रक महिला को 150 फीट तक घसीटती ले गई थी, इससे महिला के हाथ का पंजा कटकर अलग होकर दूर जा गिरा। दोनों मृतक और उनका बेटा महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित बिरजाना माता मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़े - पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी…बाघिन पी-141 ने जन्मे चार शावक

ऑटो चालक था मृतक

मृतक दंपति का नाम संजय मंडले और कल्पना मंडले बताया जा रहा है। वहीँ, घायल बच्चे का नाम अंशु मंडले है। मृतक संजय मंडले ऑटो चालक था। यह परिवार सेंधवा के अभिनव कॉलोनी निवासी है। सभी नवरात्र के मौके पर शहर से 16 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र बॉर्डर स्थित बिजासन माता के मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गवाड़ी गांव में ग्रामीण श्रद्धालुओं को चाय बांट रहे थे। पति-पत्नी बाइक खड़ी कर चाय पीने लगे। इसी दौरान इंदौर में सब्जी खाली कर मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को रौंद दिया। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े - Kangana Ranaut : 1947 में मिली आजादी को बताया भीख, अब विशेष कोर्ट ने कंगना रनौत को भेजा नोटिस

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
-धनेश्वर पाटील, बिजासन चौकी प्रभारी