सूचना मिलते ही पावटा तहसीलदार संजय खेदड़ और प्रागपुरा थाना प्रभारी किरण सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मांगों पर अड़े रहे। ओमप्रकाश गुर्जर, ओपी बायला और किशनलाल मीणा सहित कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।