2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो गाड़ियों में आए बदमाश, युवक को उठाकर पीटा, मौत

अपह्रत युवक से मारपीट कर हांसियावास नदी में पटका आधा दर्जन थानों की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्सी

•

image

Surendra Singh

•

Updated: 12 Jul 2020, 12:15 AM IST

young boy brutal murder

young boy brutal murder

कोटपूतली. शाहपुरा थाना क्षेत्र के नीझर मोड़ से दो वाहनों में सवार 10-12 लोगों ने आपसी रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण कर मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। आधा दर्जन थानों की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कराई गई है। हालांकि अभी तक किसी ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

एएसपी रामकुमार कस्वा ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते दो वाहनों में सवार लोगों ने नीझर मोड़ से अशोक गुर्जर (21) पुत्र भैरू राम गुर्जर निवासी पापड़ा थाना विराटनगर का अपहरण कर लिया। उसके साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की हालत में नदी में पटक गए। अपहरण की सूचना पर शाहपुरा थाना पुलिस हमलावरों का पीछा किया। इसी बीच स्थानीय पुलिस भी इसे तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बेहोशी की हालत में युवक को यहां बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

शाहपुरा, विराटनगर, कोटपुतली, प्रागुपरा व सरूण्ड सहित आसपास थाना क्षेत्रों की पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। हमलावरों के विराटनगर के क्षेत्र के खेतों में छिपे होने की सूचना पर पुलिस ने वहां दबिश दी, लेकिन हमलावरों का अभी सुराग नहीं लगा है। इनकी तलाश में विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी की गई है।