11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी एटीएम कैशवैन से कर रहे थे शराब तस्करी, साथ में एयरगन बॉडी गार्ड, पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने वाहन व 20 लाख की शराब जब्त की       हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी अंगेजी शराब

2 min read
Google source verification
फर्जी एटीएम कैशवैन से कर रहे थे शराब तस्करी, साथ में रखते एयरगन बॉडी गार्ड, पुलिस ने दबोचा

फर्जी एटीएम कैशवैन से कर रहे थे शराब तस्करी, साथ में रखते एयरगन बॉडी गार्ड, पुलिस ने दबोचा


शाहपुरा/मनोहरपुर। जयपुर ग्रामीण एसपी की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन हाइवे क्लीन के तहत मनेाहरपुर थाना पुलिस ने फर्जी कैश वेन से शराब तस्करी करने वालों का भंडाफोड़ किया है। शराब तस्कर पुलिस से बचने के लिए एटीएम कैश लाने ले जाने के काम आने वाली बंद बॉडी की वैन से शराब तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने मामले में वैन, उसमें भरी 2280 शराब की बोतलें जब्त कर दो आरेापियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक एयरगन और फर्जी नंबर प्लेट भी बराबद की है। जब्त की गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपए है।

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे पर ऑपरेशन हाइवे क्लीन अभियान चला रखा है। इसके तहत एएसपी कोटपूतली रामकुमार कस्बा और प्रोबेशनरी आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में मनोहरपुर थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हरियाणा से गुजरात अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रही एक एटीएम कैश वेन को मनोहरपुर पुलिया के पास पकड़ लिया।

जाच के दौरान वैन में थैलियों में शराब की 2280 बोतलें रखी हुई थी। जिनको जब्त कर लिया गया। पुलिस जब्त शराब की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपए बताई है। साथ ही शराब तस्करी के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार कर उनसे एक एयरगन भी जब्त की है।

प्रशिसु एएसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि ऑपरेशन हाइवे क्लीन के तहत थाना प्रभारी रामस्वरूप बैरवा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। हैड कांस्टेबल लीलाधर को मुखबीर से कोटपूतली से जयपुर की ओर शराब से भरी नीले रंग की बंद बॉडी पिकअप आने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोहरपुर पुलिया के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने नीले रंग की बंद बाड़ी (एटीएम कैशवैन ) पिकअप को रूकवा कर जांच की तो उसमें अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। वैन में ओल्ड मॉक 1848 बोतल और ऑफिसर च्वाईस 432 बोतल सहित कुल 2280 बोलत अवैध शराब अवैध रूप से परिवहन करके ले जाई जा रही थी।


शराब परिवहन के आरोप में पिकअप चालक खेडक़ी गुर्जर थाना बहादुरगढ़ जिला झज्झर हरियाणा निवासी विक्रम बाह्मण (37), एवं उसका साथी बूपनियां थाना बहादुरगढ जिला झज्झर हरियाणा निवासी राजीव कुमार जाट(40) को गिरफ्तार किया है।

फर्जी नबंर प्लेट लगाकर करते थे तस्करी
थाना प्रभारी बैरवा ने बताया कि एटीएम कैशवेन में इसके रजिस्टर्ड नंबर की प्लेट भी मिली है। ये अन्य फर्जी नंबर की प्लेट लगाकर भी शराब तस्करी करते थे। आरोपी शराब को खरखोदा हरियाणा से भुज गुजरात में सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। वहां पर उक्त शराब को महंगे दामों में बेचते थे।

पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपनाया नायाब तरीका
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर शराब तस्करी के लिए विभिन्न नायाब तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।पकड़े गए आरोपियों ने भी शराब तस्करी के लिए एटीम कैशवेन से शराब तस्करी की करने का नायाब तरीका निकाला, लेकिन पुलिस से बच नहीं सके। उनका शराब तस्करी का तरीका देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। शराब तस्कर गुजरात में शराब बंदी का लाभ उठाने के लिए अवैध रूप से शराब तस्करी कर हरियाणा से गुजरात शराब ले जाते है। पुलिस से बचने के लिए बंद गाडी एटीएम कैश वैन के साथ एक एयरगन धारक बाड़ी गॉर्ड भी रखते थे। पुलिस ने एयरगन को जब्त कर लिया।