
Rajasthan election 2023 जयपुर। कांग्रेस ने रविवार देर शाम 43 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। जिसमें जयपुर ग्रामीण की हॉट मानी जाने वाली बस्सी सीट से निर्दलीय विधायक लक्ष्मण मीना को प्रत्याशी बनाया है। अब बस्सी की इस सीट पर कांग्रेस से लक्ष्मण मीना मैदान में उतरेंगे।
इधर, भाजपा ने पहले ही बस्सी का टिकट पूर्व आईएएस अधिकारी चन्द्र मोहन मीना को फाइनल कर दिया था। कांग्रेस की दूसरी सूची में विधायक लक्ष्मण मीना का नाम आने से बस्सी विधानसभा सीट के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
2018 में निर्दलीय लड़ा था चुनाव
लक्ष्मण मीना वर्तमान में बस्सी से निर्दलीय विधायक है। मीना ने वर्ष 2009 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर दौसा लोकसभा का लड़ा, लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2013 का चुनाव बस्सी विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था, लेकिन वे इस चुनाव में हार गए थे। इस बार यहां से निर्दलीय प्रत्याशी विधायक चुनी गई थी। इसके बाद वर्ष 2018 में वे बस्सी की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे और भाजपा प्रत्याशी को हराकर 42 हजार 764 वोटों से चुनाव जीते थे।
निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद उन्होंने अशोक गहलोत को समर्थन दिया और पूरे कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल व शरीक होते रहे। यदि लक्ष्मण मीना का सरकारी सेवा का कैरियर देखा जाए तो वे राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी रहे है। वे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक रहे हैं और वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रहे थे, लेकिन वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृति ले ली थी।
भाजपा ने पहली सूची में ही कर दिया फाइनल
बस्सी की इस हॉट सीट पर भाजपा ने पहले ही पूर्व आईएएस अधिकारी चन्द्र मोहन मीना को टिकट फाइनल कर दिया था। अब कांग्रेस ने भी पूर्व आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण मीना को मौका दिया है।
रोचक तो यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण मीना व भाजपा प्रत्याशी दोनों ही बस्सी विधानसभा की तूंगा पंचायत समिति में सटी हुई ग्राम पंचायतों के निवासी है। हालांकि दोनों के अपने गांव में भी निवास है तो जयपुर में भी मकान है।
Published on:
23 Oct 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबस्सी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
