विश्वराज को 4 दिन पहले लिया पार्टी में, पांचवें दिन टिकट
विश्वराज सिंह मेवाड़ को बीजेपी ने दिल्ली में राजसमंद सांसद दीया कुमारी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करवाई थी। उसके बाद से ही उनके नाथद्वारा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। विश्वराज सिंह के पिता महेंद्र सिंह भी राजनीति में किस्मत आजमा चुके हैं। वह चित्तौड़गढ़ से बीजेपी से सांसद रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन विश्वराज ने पार्टी ज्वाइन कर चौंका दिया था।