11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

No video available

रंग बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने स​खियों के साथ झूलों का लिया आनंद

बस्सी @ पत्रिका. हरियाली तीज पर जयपुर ग्रामीण में जगह – जगह रंगबिरंगे परिधानों में झूलों का आनंद लिया। महिलाएं अपनी स​खियों के साथ पेड़ों झूले डाल कर झूलों का आनंद लिया। शहर, कस्बे व गांवों में महिलाएं दिनभर झूलाें का आनंद लेती नजर आई। वहीं महिलाओं ने हरियाली तीज की पूजा अर्चना कर मन्नत […]

Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. हरियाली तीज पर जयपुर ग्रामीण में जगह – जगह रंगबिरंगे परिधानों में झूलों का आनंद लिया। महिलाएं अपनी स​खियों के साथ पेड़ों झूले डाल कर झूलों का आनंद लिया। शहर, कस्बे व गांवों में महिलाएं दिनभर झूलाें का आनंद लेती नजर आई। वहीं महिलाओं ने हरियाली तीज की पूजा अर्चना कर मन्नत भी मांगी।

बस्सी @ पत्रिका . श्रावणी तीज यानी हरियाली तीज पर बुधवार को महिलाओं ने तीज माता की पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। तीज पर दिनों झूलों का भी महिलाएं सज धज कर झूला झूलती व मंगल गीत गाती है। वहीं मंदिरों में ठाकुरजी भी राधा संग झूला झूल रहे है। मंदिरों में तीज झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सावन के ग्यारह दिन शेष है। हर दिन ठाकुरजी की अलग – अलग झूला झांकी सजाई जा रही है। कस्बा के विभिन्न मंदिरों में झूला झांकी सजाई गई। इसी प्रकार सुनार मोहल्ला स्थित नरसिंह मंदिर में ठाकुरजी ने राधा संग झूला झूले। प्रभु को झूला झूलने के लिए श्रद्धालु उमड़े। लोगों ने ठाकुरजी को झूला झुलाकर सामीप्य पाया। वहीं महिलाओं ने भजन गाकर प्रभु को रिझाया। मंदिर में कस्बा व आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।