
Maoists began gathering
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार से माओवादियों का जन पितुरी सप्ताह शुरू हो गया है। इसके चलते माओवादियों ने दोरनापाल -जगरगुंडा मुख्य मार्ग पर बैनर पोस्टर लगाकर 5 जून से 12 जून तक जनपितुरी सप्ताह मनाने की अपील की है।
जन पितुरी सप्ताह के दौरान माओवादी वारदातों की आशंका को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर को 11 जून तक नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
यह ट्रेन विशाखापत्तनम-जगदलपुर के बीच चलेगी, जगदलपुर से किरंदुल के बीच इसे एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया है। साथ ही केके रेल लाइन में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
यह है जन पितुरी सप्ताह
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अपने साथियों की याद में माओवादी हर साल पांच से 12 जून के बीच यह सप्ताह मनाते हैं, इस दौरान वे क्षेत्र की प्रमुख सड़कों और रेल मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं।
इस दौरान रेल, सड़क, बिजली के खंभे, साप्ताहिक बाजार आदि नक्सलियों के निशाने पर रहते हैं। जन पितुरी सप्ताह को माओवादी क्रांतिकारी ढंग से मनाते हैं, इसलिए इस दौरान माओवादी वारदातों की संभावना बनी रहती है।
Published on:
05 Jun 2015 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
