9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली नेता राजकिशोर सिंह का दावा, कई भाजपा विधायक जल्द थामेंगे सपा का दामन, लोकसभा चुनाव में…

उन्होंने दावा किया कि आज की तारीख में प्रदेश की जनता पूरी तरह से सपा के पक्ष में खड़ी है और अब भाजपा जनता को भ्रमित नहीं कर सकती।

less than 1 minute read
Google source verification
Bahubali rajkishor singh

बाहुबली नेता राजकिशोर सिंह

बस्ती. सपा सरकार में पूर्व मंत्री और सपा नेता राजकिशोर सिंह ने राम मंदिर के मुद्दे को लेकर बीजेपी सरकार पर कई आरोप लगाया है। राजकिशोर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चाहे कितना भी साजिश कर ले, मगर अब उनकी साजिश से कुछ होने वाला नहीं है, आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा प्रचंड सीट जीतेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव के नेतृत्व मे प्रदेश में सरकार भी बनेगी। उन्होंने कहा कि कई विधायक जल्द ही सपा के साथ जुड़ेेंगे।

उन्होंने दावा किया कि आज की तारीख में प्रदेश की जनता पूरी तरह से सपा के पक्ष में खड़ी है और अब भाजपा जनता को भ्रमित नहीं कर सकती। राम मंदिर मुद्दे को लेकर बीजेपी के अलाप पर कहा कि भाजपा के मंत्री और नेता कुछ भी बोले लेकिन वे जब चाहेंगे तब संविधान बदल देंगे, संसद में अध्यादेश लाकर राम मंदिर बना देंगे, लेकिन वे ऐसा कुछ करेंगे नहीं और केवल हिंदू मुसलमान को आपस में लड़ाकर राजनीति की रोटी सेकेंगे, जनता को भ्रमित कर भाजपा शिगूफेबाजी करेगी ताकि लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सके।

पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी चाहे जितना साजिश कर ले मगर जनता सपा के साथ है, और आने वाले चुनाव मे जनता के दबाव को देखते हुये कई विधायक सपा का दामन थामेंगे, क्योंकि भाजपा अब डूबती जहाज की तरह हो गई है, जिसे जनता पसंद नहीं कर रही।

BY- SATISH SRIVASTAVA