1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज में मिली थी टाटा नेक्सॉन, दूल्हे की तेज रफ्तार खुशी ने रौंद दिया दो परिवार की खुशियां

UP accident : सूरज की शनिवार को गोरखपुर बारात गई थी। सूरज एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर है। शादी के दहेज में सूरज को टाटा नेक्सॉन कार मिली थी। बारात से लौटते वक्त सूरज खुद कार ड्राइव कर रहा था। केशवपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़े घुरहू और लाल बहादुर को रौंद दिया।

2 min read
Google source verification

बस्ती

image

anoop shukla

Dec 11, 2023

दहेज में मिली थी टाटा नेक्सॉन, दूल्हे की तेज रफ्तार खुशी ने रौंद दिया दो परिवार की खुशियां

दहेज में मिली थी टाटा नेक्सॉन, दूल्हे की तेज रफ्तार खुशी ने रौंद दिया दो परिवार की खुशियां

Tata Nexon trample 2 man : बस्ती में एक दूल्हे ने दहेज में मिली कार से दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में घायल दोनों युवकों की अयोध्या में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है, दूल्हे के साथ उसके 3 दोस्त कार में मौजूद थे। कार की रफ्तार काफी तेज थी।जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे और दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। ये घटना बस्ती के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में रविवार दोपहर में हुई है। बता दें, हादसे के समय कार में दुल्हन मौजूद नहीं थी। दुल्हन का गौना 15 दिसंबर को होना है।

गोंडा से आई थी गोरखपुर बारात, वापस लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक गोंडा के उदई गांव में रहने वाले सूरज की शनिवार को गोरखपुर बारात गई थी। सूरज एक सीमेंट कंपनी में इंजीनियर है। शादी के दहेज में सूरज को टाटा नेक्सॉन कार मिली थी। बारात से लौटते वक्त सूरज खुद कार ड्राइव कर रहा था। केशवपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सड़क किनारे खड़े घुरहू और लाल बहादुर को रौंद दिया।उसके बाद कार आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार से टकराकर रुक गई। इस हादसे में जिस लाल बहादुर की मौत हुई है। 14 दिन पहले उनकी मां की भी मौत हुई थी। मृतक लाल बहादुर के यहां मां की शनिवार को तेरहवीं थी। वह 4 भाइयों में सबसे छोटा था।

सड़क पार करने के लिए खड़े थे युवक

शनिवार को तेरहवीं के लिए टेंट हाउस से सामान आया था। रविवार को वह गांव के घुरहू का ठेला बुलाकर वहीं सामान पहुंचाने जा रहा था। बताया जा रहा है, दोनों सड़क पार करने के लिए किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार कार आते समय वो दोनों पीछे हटे लेकिन कार ने उन्हें रौंद दिया।मामले में सीओ हरैया शेषमणि उपाध्याय का कहना है, घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या रेफर कर दिया गया। जहां दोनों की मौत हो गई है। अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। दूल्हे से पूछताछ की जा रही है। तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। दोनों मृतकों के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।