25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवर्ण सेना का बड़ा ऐलान, इस व्यक्ति की हत्या करने वाले को देंगे पांच लाख रुपये इनाम

SC/ST Act के विरोध में बनी है सवर्ण सेना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बस्ती

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 15 Sep 2018, 6:21 PM IST

Basti Sawarn Sena

बस्ती सवर्ण सेना

बस्ती . SC/ST Act को लेकर गुस्सा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले भारत बंद उसके बाद देवकी नंदन ठाकुर की गिरफ्तारी के बाद तो इस आंदोलन से जुड़े लोगों की नाराजगी बढ़ी है। अब तो बाकायदा दलित सेना और भीम आर्मी की तर्ज पर यूपी में सवर्ण सेना का गठन हो गया है। यह संगठन लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए है और इसी तरह के बयान दे रही है। सवर्ण सेना ने देवकी नंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की हत्या के लिये इस इनाम का ऐलान किया है।

दलित उत्पीड़न और एससी एसटी एक्ट को लेकर मचे घमासान के बीच सवर्ण सेना जैसा संगठन बन गया। अब यह संगठन चर्चा में बने रहने के लिये आक्रामक बयानबाजी और शिगूफे छोड़ रहा है। अब सवर्ण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शुक्ला ने यही किया है। संगठन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ला की अगुवाई में जिला अस्पताल चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। दावा है कि इसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा भी लिया।

इसके बाद शुक्ला समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को तहरीर दी। उनकी मांग थी कि सवर्ण समाज की आवाज उठाने वाले देवकी नंदन ठाकुर को सोशल मीडिया में जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। शुक्ला ने ऐलान किया कि देवकी नंदन ठाकुर जी को जान से मारने की धमकी देने वाले की हत्या जो करेगा उसे पांच लाख रुपये दिये जाएंगे, यह उसका इनाम होगा। कहा कि सवर्ण समाज को उनका अधिकार मिले इसके लिये देवकी नंदन जी सत्ता से लड़ रहे हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई नुकसान पहुंचता है या कोई ऐसी कोशिश भी करता है तो सवर्ण समाज चुप नहीं बैठेगा।

हाल ही में SC/ST Act में तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दलित समाज के लोगों को यह डर सताने लगा कि उनका अधिकार छीना जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। दबाव के चलते केन्द्र सरकार ने नया एससी एसअी एक्ट कानून लाकर पिछली व्यवस्था को ही बहाल कर दिया। हालांकि SC/ST Act के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का शिकार सवर्ण हो रहे हैं ऐसा सवर्ण सेना का दावा है। उसका कहना है कि देवकी नंदन जी देश के सवर्णों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनका सपोर्ट सवर्ण सेना करेगी।

By Satish Srivastava