scriptHEALTH TIPS : ज्यादा हंसने से चेहरा क्यों हो जाता है लाल? | HEALTH TIPS: Why does the face become red by laughing more? | Patrika News

HEALTH TIPS : ज्यादा हंसने से चेहरा क्यों हो जाता है लाल?

locationजयपुरPublished: Feb 16, 2020 07:35:07 pm

Submitted by:

Ramesh Singh

यह सवाल हमें जालौर राजस्थान से जयराम बिश्नोई ने भेजा है। इनकी उम्र हैं 18 वर्ष। जानिए स्किन एक्सपर्ट के जवाब।

HEALTH TIPS

सवाल : धूप में जाने से शरीर में कुछ चुभने लगता है। ऐसा करीब 15-20 मिनट तक होता है। कई बार ज्यादा हंसने से भी यह समस्या होती है। कोई इलाज बताएं?
-जयराम बिश्नोई, (18 वर्ष), जालौर
जवाब : यह समस्या शरीर के तापमान बढऩे के दौरान होती है। इससे शरीर में हिस्टामिन नामक कैमिकल त्वचा में से रिलीज होता है। इसलिए शरीर में खुजली सी होती है और जब तापमान संतुलित हो जाता है तो खुजली बंद हो जाती है। एक्सरसाइज या कोई शारीरिक गतिविधि करते समय भी हो सकती है। कई बार यह दिक्कत बिस्तर में जाने पर भी हो सकती है। इसको कॉलिनॢजक आर्टिकेरिया कहते हैं। ऐसे लोगों को सीधे धूप में जाने जाने से बचना चाहिए। यदि जाना जरूरी है तो सबसे पहले चेहरा व पूरे शरीर को कवर करें और छाता लगाएं। मरीज को एंटीएलर्जिक दवाएं दी जाती है।
एक्सपर्ट : डॉ. अमित तिवारी, त्वचा रोग विशेषज्ञ, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो