5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों के डार्क सर्कल हटाने के घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या लोगों में बढ़ रही है। इसके कई कार
2 min read
Google source verification
 dark circles of eyes

आंखों के नीचे काले घेरों की समस्या लोगों में बढ़ रही है। इसके कई कारण हैं। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करना, ऑफिस में देर तक कम्प्यूटर पर काम करना या किसी बीमारी के कारण भी ऐसा हो सकता है। कुछ घरेलू उपायों से इसे दूर किया जा सकता है।

 dark circles of eyes

अरंडी का तेल - रात में सोने से पहले अरंडी का तेल लगाना फायदेमंद रहता है। इसके लिए अंगुली पर दो बूंद तेल की डालें और इससे आंखों के नीचे बेहद हल्के हाथ से मसाज करें। रातभर इसे लगा रहने दें। सुबह धो लें।

 dark circles of eyes

बादाम का तेल - बादाम के तेल की कुछ बूंदों से भी हल्के हाथ से मसाज नियमित तौर पर सोने से पहले किया जाए तो सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिलते हैं।

 dark circles of eyes

एलोवेरा जेल - आंखों के नीचे ताजा एलोवेरा जेल को लगाएं। 2 मिनट तक आंखों के नीचे इससे हल्के हाथ से मसाज करें। अब इसे 10-12 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में इसे रूई से साफ कर लें।

 dark circles of eyes

खीरा- खीरा भी इसमें काफी फायदा करता है। खीरे के मोटे—मोटे टुकड़े कर लें अब इसे फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद इसे 10 मिनट तक आंखों के आसपास रखें। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से मुंह धो लें।