
Remove Facial Hair
Remove Facial Hair: चांद सा चेहरा पाना हर लड़की की चाहत होती हैं। जिसके लिए लड़कियां कई तरह की जतन करती हैं। लेकिन इस चाहत पर पानी फेरने का काम करते हैं अनचाहे बाल जो खूबसूरती में कमी लाते हैं। हार्मोन की अधिकता के कारण चेहरे पर बाल आना नेचुरल प्रोसेस होता है। चेहरे के इन अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए पार्लर में बजट से बाहर भी खर्च करना पड़ जाता हैं। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे कुछ आसान तरीकों की मदद से बिना पार्लर जाए चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं, इन 3 आसान घरेलू उपाय के बारे में जिसे ट्राई कर आप अनचाहे बालों से राहत पा सकती हैं।
हल्दी के बारे में हम सभी जानते हैं कि यह एक प्राकृतिक उपाय है। जो छोटे-छोटे बालों को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा यह त्वचा को भी निखारने का काम करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं।
1. 1 चम्मच हल्दी पाउडर
2. 1 चम्मच चंदन पाउडर
3. 1 चम्मच दूध
1. सबसे पहले हल्दी और चंदन पाउडर को एक बाउल में डालें।
2. इसमें थोड़ा दूध डालकर पेस्ट बना लें।
3. इस पेस्ट को चेहरे के उन जगहों पर लगाएं जहां बाल अधिक होते हैं।
4. इसे 20-30 मिनट तक सूखने दें।
5. जब पैक सूख जाए तो उसके बाद इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए हटा लें। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे के बालों से छुटकारा पाया जा सकता है।
चने का आटा एक प्राकृतिक स्क्रब के रूप में कार्य करता है जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। इसके साथ गुलाब जल त्वचा को नमी और सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
2 चम्मच चने का आटा
1 चम्मच गुलाब जल
1. इसे बनाना बेहद आसान हैं ,इसके लिए आप सबसे पहले चने के आटे को गुलाब जल के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
2. इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
3. इसे 15-20 मिनट तक छोड़ने के बाद हल्के हाथों से स्क्रब करें और फिर इसे पानी से धो लें। इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
चीनी और नींबू का मिक्सचर भी एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। जो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने में मदद करता है। नींबू के एसिडिक गुण बालों को कम करने में सहायक होते हैं और चीनी त्वचा की सतह पर रगड़ने से बालों को निकालने में मदद करती है।
1. 1 चम्मच चीनी
2. 1 चम्मच नींबू का रस
1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप चीनी और नींबू के रस को एक साथ मिला लें।
2. इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करें।
3. इसे 10-15 मिनट तक छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
29 Jan 2025 02:21 pm
Published on:
29 Jan 2025 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allब्यूटी टिप्स
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
