Banana Peel Off For Skin: खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए हम अक्सर महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद आम चीजें भी ब्यूटी ट्रीटमेंट का काम कर सकती हैं? ऐसा ही एक नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट है , केले का छिलका। जी हां, अक्सर हम केले खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं, लेकिन यही छिलका आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद खास विटामिन और पोषक तत्व चेहरे की चमक बढ़ाने में मदद करते हैं।