Desi Ghee for Dry Skin: रूखी और बेजान त्वचा की समस्या आजकल बहुत आम है। बदलता मौसम, धूल, प्रदूषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के कारण स्किन अपनी नमी खोने लगती है, जिससे त्वचा खिंचाव, खुजली और फटेपन का शिकार हो जाती है। ऐसे में लोग कई तरह के मॉइश्चराइजर और क्रीम्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप नैचुरल उपाय करना चाहते हैं तो देसी घी आपकी त्वचा के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।देसी घी न केवल सेहत के लिए लाभकारी है, बल्कि स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्राचीन आयुर्वेद में भी घी का इस्तेमाल त्वचा की देखभाल में किया जाता रहा है। आइए जानते हैं कि रूखी त्वचा के लिए देसी घी कैसे फायदेमंद है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।