Curd And Aloe Vera For Hair: बालों की खूबसूरती न केवल हमारे लुक को निखारती है बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। बदलते मौसम, प्रदूषण, स्ट्रेस और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की वजह से बालों का झड़ना, रुखापन, डैंड्रफ जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। ऐसे में नेचुरल घरेलू नुस्खे सबसे असरदार साबित होते हैं। खासतौर पर दही और एलोवेरा का इस्तेमाल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप भी घने, चमकदार और मजबूत बाल चाहते हैं तो दही और एलोवेरा का हेयर मास्क जरूर अपनाएं। आइए जानते हैं इसके फायदे और लगाने का सही तरीका।