28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

Night Skin Care Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन सुबह उठते ही साफ और ग्लोइंग दिखे तो रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ ये 3 घरेलू चीजें जरूर लगाएं। ये आसान टिप्स स्किन लिए फायदेमंद हो सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 11 Jun 2025, 7:45 PM IST

Night Skin Care Tips

Night Skin Care Tips प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips: चेहरे की देखभाल सिर्फ दिन में नहीं, रात में भी जरूरी होती है। रात का समय स्किन के रिपेयर होने का होता है और अगर इस समय सही चीजें लगाई जाएं तो चेहरा जल्दी निखरने लगता है। एलोवेरा एक नेचुरल औषधि है जो स्किन को ठंडक देने, दाग-धब्बे हटाने और चेहरे को चमकदार बनाने में मदद करती है।

अगर आप एलोवेरा के साथ कुछ घरेलू चीजें मिलाकर लगाते हैं तो इसका असर और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ क्या-क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, जिससे आपकी स्किन सुबह दमकती नजर आए।

सॉफ्ट स्किन के लिए एलोवेरा और गुलाब जल

    गुलाब जल यानी रोज वॉटर स्किन को टोन करने का काम करता है। जब इसे एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है तो ये स्किन की गहराई से सफाई करता है और स्किन की नमी को बनाए रखता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं।

    इस मिक्स को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहती है और धीरे-धीरे टैनिंग और पिगमेंटेशन भी कम होता है।

    यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले भूलकर भी नहीं लगाएं ये 4 घरेलू चीजें, स्किन हो सकती है डैमेज

    दाग से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा और हल्दी

      हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। जब आप एलोवेरा के साथ हल्दी मिलाकर लगाते हैं, तो स्किन अंदर से साफ और फ्रेश दिखती है। इसके लिए आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो सकते हैं या हल्का लेयर लगाकर रातभर के लिए भी छोड़ सकते हैं। इससे पिंपल्स कम होते हैं, दाग हल्के पड़ते हैं और स्किन में निखार आता है।

      मॉइस्चराइजिंग के लिए एलोवेरा के साथ शहद

        शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और उसमें नेचुरल ग्लो लाने का काम करता है। एलोवेरा के साथ इसे मिलाकर लगाने से स्किन अंदर से नमी पाती है और चेहरे पर ताजगी बनी रहती है। इसे लगाना बेहद आसान हैं। इसके लिए सबसे पहले आप एक चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्स को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर रातभर ऐसे ही छोड़ दें। सुबह चेहरा धोने के बाद स्किन मुलायम और फ्रेश लगेगी।

        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।