
Night Skin Care Tips रात में चेहरे पर क्या नहीं लगाना चाहिए? प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Night Skin Care Tips: रात को सोने से पहले चेहरे की देखभाल बहुत जरूरी होती है। दिनभर की थकान और धूल-मिट्टी से चेहरे की स्किन थक जाती है। इसलिए रात को हम अपनी स्किन की खास देखभाल करते हैं ताकि सुबह फ्रेश और चमकदार दिखे। लेकिन कुछ घरेलू चीजें हैं जो रात को लगाना ठीक नहीं होता, क्योंकि ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानते हैं, उन 4 चीजों के बारे में जिसे लगाने से बचना चाहिए।
नींबू स्किन के लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन C होता है। लेकिन रात को नींबू या कोई भी सिट्रस फल लगाना सही नहीं होता। नींबू में एसिड होता है जो स्किन को जलन या रैशेज दे सकता है। इसलिए नींबू को दिन में थोड़ी देर के लिए लगाएं और तुरंत धो लें।
एलोवेरा स्किन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ताजा एलोवेरा जेल सीधे चेहरे पर लगाकर रातभर छोड़ देना ठीक नहीं है। इससे स्किन में जलन या खुजली हो सकती है। अगर एलोवेरा लगाना हो तो बाजार से अच्छा जेल ले आएं और लगाएं।
कच्चा दूध चेहरे की सफाई के लिए उपयोग किया जाता है। लेकिन दूध में बैक्टीरिया होते हैं जो स्किन पर संक्रमण या पिंपल्स कर सकते हैं। रात को कच्चा दूध लगाकर सोना सही नहीं है क्योंकि इससे स्किन खराब हो सकती है। अगर दूध लगाना है तो दिन में लगाएं और बाद में धो लें।
रात को तेल लगाना अच्छा होता है, लेकिन बहुत भारी तेल स्किन के पोर्स बंद कर देते हैं। इससे चेहरे पर दाने और पिंपल्स हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो हैवी फेस ऑयल लगाने से बचें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
5 Jun 2025, 4:08 PM IST
Published on:
5 Jun 2025, 4:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.