Green Tea For Skin: हेल्दी और ग्लोइंग स्किन की चाहत तो सबको होती है, और इसी कारण लोग तरह-तरह के नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं नुस्खों में से एक असरदार उपाय ग्रीन टी का भी है। यह एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है, जो स्किन को ग्लोइंग और पिंपल-फ्री बनाने में मदद करता है। ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और चेहरे को जवान बनाए रखने में सहायक होते हैं। अगर आप भी अपनी स्किन को नेचुरल, यंग और क्लियर बनाना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे नुस्खे बताए गए हैं जिनका इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।