12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health News: अनचाहे मस्सों को दूर करने के आसान उपाय, यहां पढ़ें

Health News: चेहरे पर कहीं मस्सा हो जाए तो हम परेशान हो जाते हैं। कई बार तो ये खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है तो कई बार खूबसूरती पर धब्बे की तरह नजर आता है। अगर आपके चेहरे पर भी मस्सा है और आप उसे हटाना हैं, मस्से आपकी सुदरता में धब्बा बन कर आपको परेशान कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Deovrat Singh

Aug 07, 2021

health news

Health News: चेहरे पर कहीं मस्सा हो जाए तो हम परेशान हो जाते हैं। कई बार तो ये खूबसूरती में चार-चांद लगाने का काम करता है तो कई बार खूबसूरती पर धब्बे की तरह नजर आता है। अगर आपके चेहरे पर भी मस्सा है और आप उसे हटाना हैं, मस्से आपकी सुदरता में धब्बा बन कर आपको परेशान कर रहे हैं।

आमतौर पर स्किन के बाहरी परत पर एक छोटे से मस्से जैसा दिखता है, जो ज्यादातर गर्दन, चेहरा, नाक आर्मपिट और इनर थाईज पर होते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं तो आपको जरूरत है बस कुछ घरेलू नुस्खे अपनाने की। फिर देखिए कैसे ये स्किन टैग हमेशा के लिए आपकी जिंदगी से दूर हो जाएगा। इन आसान उपायों की सहायता से आप इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

Read More: ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाता है राइस स्क्रब, ऐसे करें तैयार

1- लहसुन के इस्तेमाल सेलहसुन में एक ऐसा नेचुरल एंजाइम पाया जाता है जो पिग्मेंट्स को नष्ट करके मस्सा उभरने से रोक देता है। मस्से से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए लहसुन का एक टुकड़ा या फिर उसके पेस्ट को मस्से के ऊपर लगाकर छोड़ दीजिए। ऐसा करने के 3 से 5 दिन के भीतर मस्सा घटना शुरू हो जाएगा।

2- काजू का पेस्टशरीर की त्वचा पर यदि छोटे-छोटे काले मस्से हो गए हों तो उन पर काजू के छिलकों का लेप लगाने से मस्से साफ हो जाते हैं। चूना और घी एक समान मात्रा में लेकर दोनों को खूब फेंटकर सुरक्षित रखें। उसे दिन में 3-4 बार मस्सों पर लगाएं। उससे मस्से जड़ से हट जाएंगे और दूबारा नहीं होंगे।

Read More: कई बीमारियों का संकेत हो सकती है खांसी, ऐसे करें घरेलु उपचार

3- कैस्टर ऑयलये एक चमत्कारिक तेल है। त्वचा पर इसके इस्तेमाल से दाग-धब्बे दूर होते हैं साथ ही मस्सों को दूर करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको और बेहतर परिणाम चाहिए तो आप इसमें बेकिंग पाउडर भी मिला सकते हैं।

4- प्याज का रसप्याज के रस में एसिडिक गुण होता है। ये दाग-धब्बों को हल्का करने के काम आता है और साथ ही अगर इसे नियमित रूप से मस्से के ऊपर लगाया जाए तो मस्सा धीरे-धीरे गलकर समाप्त हो जाएगा।

5- एलोवेरा के प्रयोग सेएलोवेरा के भीतरी भाग को सीधे त्वचा पर लगाइए। इसका नियमित इस्तेमाल जहां पिग्मेंटेशन को कम करने का काम करता है वहीं मस्से को भी धीरे-धीरे समाप्त कर देता है।

Read More: सात सुपर फूड जो आपकी सेहत को देंगे प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

6-बी कॉपलेक्सबी काम्पलेक्स, विटामिन ए, सी, ई युक्तआहार के सेवन से मस्सों को दूर किया जा सकता है। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए पोटेशियम बहुत लाभदायक है। पोटेशियम बहुत सी साग-सब्जी और फलों में पाया जाता है। जैसे - सेब, केला, अंगूर, आलू, मशरूम, टमाटर, पालक इत्यादि।

7- मौसमी का रसएक बूंद ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगा दें, और इसे भी पट्टी से बांध लें। ऐसा दिन में लगभग 3 या 4 बार करें। ऐसा करने से मस्से गायब हो जायेंगे।