28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले हल्दी में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा दिखेगा निखरा और चमकदार

Night Skin Care Tips: चेहरे पर नैचुरल ग्लो चाहिए तो महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं हैं। इसके लिए आप रात में सोने से पहले हल्दी में मिलाएं ये 3 सिंपल चीजें लगा लें। ये देसी रेमेडी आपके चेहरे को डीप क्लीन, फ्रेश, ब्राइट और ग्लोइंग रख सकती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 13 Jun 2025, 7:38 PM IST

Night Skin Care Tips

Night Skin Care Tips रात में हल्दी के साथ लगाएं ये 3 चीजें! प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Night Skin Care Tips: अगर आप चाहती हैं कि सुबह उठते ही आपका चेहरा साफ, चमकदार और फ्रेश दिखे तो हल्दी वाला ये नुस्खा आपके बहुत काम आ सकता है। हल्दी में ऐसे गुण होते हैं जो स्किन की गहराई से सफाई करते हैं और निखार लाते हैं। लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें और मिला ली जाएं तो इसका असर और भी बेहतरीन हो सकता है। आइए जानते हैं कि रात में सोने से पहले हल्दी के साथ क्या-क्या मिलाकर लगाना चाहिए ताकि चेहरे पर ग्लो बना रहे और स्किन हेल्दी दिखे। (Turmeric For Skin Benefits)

1. हल्दी और एलोवेरा

    हल्दी में अगर आप एलोवेरा जेल मिलाकर लगाएं तो इससे स्किन को ठंडक मिलती है और चेहरा मुलायम होता है। एलोवेरा चेहरे की जलन कम करता है और हल्दी स्किन को साफ करती है। दोनों मिलकर चेहरे को तरोताजा बनाते हैं। एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चुटकी हल्दी मिलाएं उसके बाद अच्छे से मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। यह तरीका हर स्किन टाइप के लिए अच्छा होता है।

    यह भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: रात में सोने से पहले एलोवेरा के साथ लगाएं ये 3 चीजें, सुबह चेहरा लगेगा साफ और ग्लोइंग

    2. हल्दी और दूध

      दूध और हल्दी का नुस्खा पुराने समय से इस्तेमाल हो रहा है। दूध स्किन को साफ करता है और हल्दी दाग-धब्बे हटाने में मदद करती है। एक चम्मच दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह खासतौर पर ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद है। 10 मिनट बाद हल्के हाथों से धो लें। यह उपाय हफ्ते में 2-3 बार करें।

      3. हल्दी और शहद

        शहद चेहरे को पोषण देता है और हल्दी स्किन को साफ करती है। जब दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाए तो स्किन चमकने लगती है। एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद धो लें। यह नुस्खा खासतौर पर उन लोगों के लिए बढ़िया है जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है।

        डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।