Olive Oil For Skin: बदलते मौसम में स्किन पर कई तरह का असर पड़ता है। कभी तेज धूप, कभी सर्द हवाएं, तो कभी नमी। ये सभी चीजें स्किन का नेचुरल बैलेंस बिगाड़ सकती हैं। इसका नतीजा होता है कि चेहरे पर एक्स्ट्रा तेल, पोर्स, मुंहासे या फंगल इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। हमारा चेहरा हमारी सेहत, आत्मविश्वास और पर्सनालिटी का आईना होता है, इसलिए उसकी देखभाल बेहद जरूरी है।धूल, प्रदूषण, बैक्टीरिया और हानिकारक धूप की वजह से चेहरा अक्सर रूखा, बेजान और दाग-धब्बों से भर सकता है। ऐसे में अगर आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के घर पर ही अपनी स्किन को जवान और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल और विटामिन ई कैप्सूल का यह आसान नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।