
Turmeric Paste For Skin: चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या होता है?: प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Turmeric Paste For Skin: चेहरे की चमक को बनाए रखना हर किसी की चाहत होती है। बाजार में मिलने वाली क्रीम और प्रोडक्ट्स भले ही बड़े दावे करें, लेकिन स्किन की देखभाल के लिए कई बार घर में मौजूद आसान चीजें ही सबसे ज्यादा असर दिखाती हैं। उन्हीं में से एक है हल्दी। इसे स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। आइए जानते हैं कि चेहरे पर हल्दी लगाने से क्या होता है और इसे कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।
हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। सबसे पहले तो यह पिंपल्स और दाग-धब्बों को कम करने में असरदार मानी जाती है। जिन लोगों को मुंहासे की परेशानी होती है, उनके लिए हल्दी एक नेचुरल उपाय है। हल्दी स्किन को डीटॉक्स करती है और चेहरे की गंदगी साफ कर देती है। जिससे आपकी त्वचा अंदर से साफ होती है और ग्लो करती है।
हल्दी का पेस्ट बनाना बेहद आसान है। आप आधा चम्मच हल्दी में थोड़ा सा बेसन और गुलाब जल या दही मिला सकते हैं। इस पेस्ट को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 10–15 मिनट तक सूखने दें। उसके बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो हल्दी की मात्रा कम रखें और पहले पैच टेस्ट जरूर करें। हल्दी का पेस्ट हफ्ते में 2 बार लगाने से आपको बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।
हल्दी चेहरे के लिए अच्छी तो है, लेकिन कुछ सावधानियां जरूरी हैं। सबसे पहले हल्दी को सीधे चेहरे पर न लगाएं। इसे हमेशा किसी चीज में मिलाकर ही इस्तेमाल करें ताकि इसका रंग चेहरे पर नहीं चढ़े। दूसरी बात हल्दी लगाने के तुरंत बाद धूप में नहीं निकलें। इससे स्किन पर जलन या काले दाग हो सकते हैं। और तीसरा कि हमेशा अच्छी क्वालिटी की हल्दी का ही इस्तेमाल करें। बाजार में कई बार मिलावटी हल्दी मिलती है, जिससे स्किन को नुकसान हो सकता है।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।
Updated on:
28 May 2025, 8:21 PM IST
Published on:
28 May 2025, 8:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.