
Neem Paste For Skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Neem Paste For Skin: तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी से गर्मियों में चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप स्किन की देखभाल के लिए किसी घरेलू, असरदार और सस्ते उपाय की तलाश में हैं तो नीम की पत्तियां आपके बहुत काम आ सकती हैं। नीम न सिर्फ चेहरे की सफाई करता है बल्कि गर्मी में स्किन को ठंडक और राहत भी देता है।
इसकी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी खूबियां त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों का हल बन सकती हैं। आइये जानते हैं, गर्मियों में नीम के पत्तों को पीसकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है और इससे आपकी स्किन को कैसे फायदा पहुंचता है।
गर्मी में ज्यादा पसीना और धूल-मिट्टी के कारण चेहरे पर पिंपल्स यानी मुंहासे होना आम बात है। नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को खत्म करते हैं जो इन मुंहासों का कारण बनते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बनाएं और रोज 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क आपको दिख सकता हैं।
गर्मियों में जब चेहरे पर बार-बार पसीना आता है तो चेहरा चिपचिपा और थका हुआ लगने लगता है। नीम का पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है और ताजगी बनी रहती है। ये स्किन के पोर्स को साफ करता है और ऑयल बैलेंस भी कंट्रोल में रखता है जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश लगता है।
गर्मियों में धूप में ज्यादा निकलने से स्किन पर टैनिंग या जलन हो जाती है। नीम का ठंडा पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन को राहत मिलती है और जलन कम होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन को अंदर से ठंडक पहुंचाते हैं और टैनिंग को धीरे-धीरे कम करते हैं।
अगर आपके चेहरे पर मुंहासों के दाग या पुराने दानों के निशान हैं तो नीम का पेस्ट इसमें भी बहुत असरदार हो सकता है। नीम की पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं जो स्किन को साफ करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आप नीम के पेस्ट को दही या गुलाबजल के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Updated on:
26 May 2025, 4:53 PM IST
Published on:
26 May 2025, 4:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.