शहर के मिशन ग्राउंड में सोमवार को आयोजित होने वाले जिला स्थापना समारोह में इसकी झलक देखने को मिलेगी। सात जिलों की सरहद से मिलने से यहां की सियासत भी खासी प्रभावी होगी। ब्यावर प्रदेश के मध्य में आबाद होने से हर क्षेत्र से आवाजाही आसान होगी। ऐसे में सियासत का आधार भी प्रभावशाली होगा। सोमवार को जिले के पायदान पर ब्यावर का पहला कदम होगा। ब्यावर जिले की सीमाएं जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, केकड़ी , भीलवाड़ा एवं राजसमंद जिलों तक है। इसके अलावा ब्यावर जिले में ब्यावर, भीम-देवगढ, मसूदा, आसींद, जैतारण, सोजत विधानसभा के विधायकों का ब्यावर जिले से संबंध रहेगा। ब्यावर, मसूदा, जैतारण विधानसभा क्षेत्र ब्यावर जिले में रहेंगे। जबकि भीम-देवगढ़ की बार उपतहसील, आसींद की बदनोर तहसील, सोजत विधानसभा की 12 ग्राम पंचायतें ब्यावर जिले में शामिल हुई है।