बस्सी/पत्रिका न्यूज नेटवर्क.New District In Rajasthan: राज्य सरकार ने जयपुर जिले का विघटन कर इसमें से 18 तहसीलों को मिलाकर जयपुर ग्रामीण को नया जिला बना दिया। इससे भले ही कांग्रेस को चुनावी फायदा मिले, आमजन को भी दूरगामी फायदा मिलेगा, लेकिन आमजन की परेशानी भी बढ़ गई है। अब तक इस नए जयपुर ग्रामीण जिले में 18 तहसीलों को शामिल किया गया है, उन तहसीलों के ग्रामीणों को अपने दस्तावेजों में जयपुर जिले के स्थान पर जयपुर ग्रामीण करवाना होगा। इसके लिए लोगों को अधिकारियों के दफ्तरों एवं ई- मित्र केन्द्रों पर चक्कर काटने पड़ेंगे। हालांकि ऐसा नहीं है कि लोगों को परेशानी ही होगी, बल्कि फायदा भी होगा। जयपुर ग्रामीण छोटा जिला बनने से लोग जिला स्तरीय अधिकारियों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।