4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Beawar अजब-गजब : रोडवेज बस जहां से आती है, वहीं से जाती है

रोडवेज प्रबन्धन की अनदेखी : नहीं हो रहा दोनों गेट का उपयोग, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
2 min read
Google source verification
Roadways Management Ignore problems in Beawar

Beawar अजब-गजब : रोडवेज बस जहां से आती है, वहीं से जाती है

ब्यावर (अजमेर).

शहर में रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां बस जहां से आती है, वहीं से जाती है। कहने का मतलब है कि बस के प्रवेश और निकास की व्यवस्था एक ही गेट से की जा रही है। एेसे में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां रोडवेज बस स्टैंड पर व्यवस्थाओं के बावजूद अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।

आने व जाने के लिए दो गेट हैं, लेकिन ज्यादातर बसों की आवाजाही एक ही गेट से हो रही है, वहीं बाहर से निजी बसों की सवारियां बैठाने पर रोक है, लेकिन बेरोकटोक सवारियों को बैठाना व उतारना जारी है। इस सम्बन्ध में रोडवेज प्रबन्धन ने आदेश भी जारी कर रखे हैं, लेकिन कोई पालना नहीं हो रही है।

रोडवेज बस स्टैंड पर पहले एक गेट था और गत दिनों हुए हादसे के बाद दो गेट खोले गए। इन गेटों पर आवाजाही के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई। कुछ दिनों तक तो ठीक चला, लेकिन बाद में अधिकांश बसों की आवाजाही एक गेट से ही हो रही है। वहीं दूसरी ओर निजी बसों को सवारियां बैठाने पर भी रोक है और बस स्टैंड के पास गत दिनों इसके लिए कर्मचारी तैनात किए गए। लेकिन यह व्यवस्था भी अब ज्यादा कारगर साबित नहीं हो रही।

वर्तमान में यहां से निजी बसें सवारियां बैठाकर रोडवेज को नुकसान पहुंचा रही हैं। कुछ बसों को रोडवेज के कर्मचारी हटाते हैं, लेकिन कुछ बस चालक झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से रोडवेज प्रबन्धन कुछ नहीं कर पा रहा।

चालकों की मनमर्जी हावी

मुख्य दरवाजे पर बसों को खड़ा कर सवारियां बैठाने व उतारने पर रोक लगा रखी हैं, लेकिन फिर भी कुछ बस चालक मनमर्जी से बसें खड़ी कर देते हैं। ऐसे में आने व जाने वाली बसों को परेशानी भी होती है और जाम के हालात हो जाते हैं, लेकिन इस पर भी रोडवेज प्रबन्धन प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा।


बसों की आवाजाही के लिए अलग-अलग गेट हैं और इनके उपयोग के निर्देश दे रखे हैं। निजी बसों की सवारियों बैठाने पर भी अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जाते हैं।

रघुराजसिंह, मुख्य प्रबन्धक, रोडवेज आगार ब्यावर

बड़ी खबरें

View All

ब्यावर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग