12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gupchup Eating: छत्तीसगढ़ में गुपचुप खाने से बिगड़ी 21 बच्चों की तबीयत, परिजनों में मचा हड़कंप

Chhattisgarh Food Poisoning: बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

2 min read
Google source verification
Gupchup Eating

गुपचुप खाने से बिगड़ी 21 बच्चों की तबीयत (Photo Patrika)

Gupchup News : बेमेतरा के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम भिलोनी में बुधवार को साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 21 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर परिजन तत्काल उन्हें पड़ोसी जिले मुंगेली के सरगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में विशेष निगरानी दल तैनात कर दिया है तथा एहतियातन स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है।

Food Poisoning: ये बच्चे हुए बीमार

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित बच्चों में नीलम, तन्नू, अंजली, अतुल्य, अंशिका, रौशनी, समीर, चित्रांशी, रेणुका, नोहर, चित्ररेखा, शिवरानी, सोमेश, नूतन, भाविका, आन्या, मांशी, मानवी, डेविड एवं विनायक सहित कुल 21 बच्चे शामिल हैं। सभी बच्चों को समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति खतरे से बाहर है और अधिकांश बच्चे घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी उजागर

इस घटना ने क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मारो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सकों की अनुपलब्धता के कारण प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए सरगांव अस्पताल ले जाना पड़ा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टरों एवं स्टाफ की कमी बनी हुई है, जिससे आपात स्थिति में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

गांव में स्वास्थ्य शिविर सतत निगरानी जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम भिलोनी पहुंची और प्रभावित परिवारों का सर्वे शुरू किया। गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों की जांच की जा रही है। विभागीय अमला रात में भी गांव में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

बीएमओ बोले सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. एम. रजा ने बताया कि साप्ताहिक बाजार में गुपचुप खाने के बाद 21 बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आई थीं। सभी बच्चों का उपचार किया गया है और वर्तमान में वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे एवं निगरानी कार्य जारी है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य अमला मौके पर तैनात किया गया है। गांव में हुई इस घटना ने खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चे अब सुरक्षित हैं और स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

बड़ी खबरें

View All

बेमेतरा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग