
आत्मानंद स्कूलों में 11वीं-12वीं के शिक्षकों की कमी (Photo source- Patrika)
Atmanand Schools: बेेमेतरा जिले के ज्यादातर आत्मांनद स्कूलों में हायर सेकेंड्री स्तर के कक्षाओं के लिए अधिशेष शिक्षक पदस्थ हैं। ग्राम कठिया सहित कई स्कूलों में हायर सेकेंड्री स्तर के कक्षाओं में विद्यार्थियों की कमी है। कम विद्यार्थी वाले स्कूलों में सेटअप के अनुसार पद की भर्ती की गई है। शिक्षकों की कमी का सामना कर रहे स्कूल के विद्यार्थी गत दो सत्र से शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग करते करते थक चुके हैं।
दाढ़ी, शिवलाल राठी बेमेतरा, सिधौरी, मारो, नांदघाट, नवागढ़, बेरला, कठियारांका, कुसमी, हसदा, देवरबीजा, ठेलका, खम्हरिया, परपोड़ी, राजामोहगांव, साजा, देवकर और कन्या स्कूल बेमेतरा सहित 18 सेजस स्कूल संचालित हैं। सभी स्कूलों में हायर सेेकेंड्री स्तर की कक्षाएं लगती हैं। सबसे अहम बात यह है कि दाढ़ी, सिधौरी, मारो, नांदघाट, कठियारांका, कुसमी, हसदा, ठेलका, परपोड़ी, राजामोहगांव में कक्षा 11वीं व १२वीं को मिलाकर 20 से कम विद्यार्थी हैं। वहीं कुछ स्कूलों में कक्षा 12वी के विद्यार्थियों की संख्या दहाई के आकडा़ को पार नहीं कर पाया है।
जिला मुख्यालय में संचालित सेजस शिवलाल राठी स्कूल में हाई व हायर सेकेंड्री स्तर के कक्षा के लिए व्याख्याता के 15 पद स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 7 पद पर कार्यरत हैं व बचत 8 पद 2022 से रिक्त हैं। रिक्त 8 पद को प्रतिनियुक्ति से भरा जाना है। इन चारों कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या को देखा जाए तो कक्षा 9वी में 125, कक्षा 10वीं में 75, कक्षा 11वीं में 95 और कक्षा 12वीं में 92 विद्यार्थी हैं।
हायर सेकेंड्री स्तर के कक्षा में रसायन, भौतिक, भूगोल, इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र विषय के व्याख्याता नहीं हैं। पूर्व सत्र के दौरान विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को प्रयोगशाला सहायक ही पढ़ा रहे थे, लेकिन बीते सत्र से प्रयोगशाला सहायक के कार्यमुक्तहोने के बाद इन कक्षाओं में पढ़ाने के लिए व्याख्याता ही नहीं है। हालत को देखते हुए पालक व विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद भी स्थिति पूर्ववत बनी हुई है।
Atmanand Schools: जिले के 18 आत्मानंद स्कूलों में 250 संविदा पर भरे जाने वाले शैक्षिक पद रिक्त है। 740 स्वीकृत पद में से केवल 490 शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं प्रतिनियुक्ति पर भरे जाने वाले 348 पद में से 169 पद रिक्त हैं। प्रतिनियुक्ति पर भरे जाने वाले 179 पद पर कार्यरत हैं। जिले के हायर सेकेंड्री स्तर के कक्षाओं में सबसे अधिक व्याख्याता पद में कार्यरतों की कमी है। जिले में लगातार तीन सत्र सें कई पद रिक्त हैं।
चितंक बंसत राजपूत ने बताया कि स्कूल संचालन के लिए शिक्षक व व्याख्याताओं की नियुक्तिजरूरी हो गई है। जिले के सभी 18 स्कूलों के अतिशेष शिक्षकोें की समीक्षा किया जाना जरूरी हो गया है । साथ ही शिक्षकों की भर्ती करने से पालकों की चिंता कम होगी। शिवलाल राठी स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कहा कि व्यवस्था के लिए जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया जाएगा।
Updated on:
25 Jun 2025 04:01 pm
Published on:
25 Jun 2025 04:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
