19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / CG Job: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन

CG Job: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जल्द करें आवेदन

CG Job: भर्ती प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। प्रधानपाठक के लिए कुल 3, व्यायाता के 20, शिक्षक के 12 और सहायक शिक्षक के 34 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 22 Jun 2025, 3:09 PM IST

Raipur Atmanand school

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट ( Photo - Patrika )

CG Job: कबीरधाम जिला अंतर्गत संचालित 8 स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रतिनियुक्ति/संविदा भर्ती के लिए शासन द्वारा सेट्अप स्वीकृत किया गया है। इन विद्यालयों के लिए कुल 69 पदों पर भर्ती किया जाना है।

CG Job: इन स्कूलों के लिए निकली भर्ती

कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम से मिली जानकारी अनुसार जिले के सहसपुर लोहारा, बोड़ला, पंडरिया, चिल्फी, पिपरिया, पोंड़ी और कवर्धा में संचालित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रधानपाठक, व्यायाता, शिक्षक और सहायक शिक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति/संविदा भर्ती किया जाना है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। प्रधानपाठक के लिए कुल 3, व्यायाता के 20, शिक्षक के 12 और सहायक शिक्षक के 34 रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: CG Job: अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर निकली बंफर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

सेट्अप अनुसार 100 बिन्दु आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है। विद्यालयों के संविदा पद उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के आदेश के अधीन होगी। अभ्यर्थी द्वारा त्याग पत्र/नौकरी छोडक़र जाने की स्थिति में उसी पद पर पूर्व आरक्षण के अनुसार ही संविदा नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी, योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।

दिशा-निर्देश जारी

भर्ती के लिए 33 बिंदु का विस्तृत दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। इसमें बताया गया कि उक्त संविदा भर्ती के लिए आवेदक की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 की स्थिति में न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम 35 वर्ष अनिवार्य है। आयु की पुष्टि हाई स्कूल सर्टिफि केट परीक्षा की अंकसूची से की जाएगी। आयु सीमा में उपलब्ध छूट छग शासन द्वारा जारी आदेश-निर्देशों के अधीन होगी। जिला स्तरीय समिति विज्ञापित पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि कर सकेगी।

आवेदन पत्र कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के आवक-जावक कक्ष पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 30 जून 2025 तक जमा करना निर्धारित है। उसके पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जाएगा।