2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bemetara factory Blast: बारूद फैक्ट्री में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम, लिक्विड एक्सप्लोसिव से भरी टंकी हुई लीक, इसलिए हुआ धमाका

Bemetara factory Blast: बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। यह फैक्ट्री लिक्विड एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी है। 3 टंकियां है, जिसमें से एक लीक हो गई है।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 May 2024, 7:34 AM IST

Bemetara factory Blast

Bemetara factory Blast: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग मलबे में दबे हुए है। बताया जा रहा है कि, यह फैक्ट्री लिक्विड एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी है। यहां कुल 15 हजार लीटर की 3 टंकियां है। जिसमें से एक लीक हो गई है। बाकी के बचे दो टंकियां अगल-बगल है, जिससे अभी भी खतरा बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि लीक के वजह से ही यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भयंकर था कि 5 किलोमीटर दूर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कुल 800 से ज्यादा लोग काम करते है। रायपुर रेफर एक मजदूर ने कहा कि, जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ वहां 8-10 लोग मौके पर थे। हम लोग दूसरे बिल्डिंग में थे। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर हैं साथ ही आसपास की फैक्ट्रीयोॆ से भी मदद ली जा रही है। इसके अलावा अतिरिक्त फोर्स भी अब बुला ली गई।

Bemetara factory Blast: यह है पूरी घटना

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बोरसी स्थित बारूद फैक्टरी में धमाका हुआ है। घटना आज सुबह की है। बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

उधर, घटना के तीन घंटे के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों में से सात लोगों को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 15 लोगों ने अपनी जान गवां दी है। साथ ही कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका है। बता दें (CG Blast News) कि रायपुर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भी मरीजों को भर्ती कराया गया है। ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

ग्रामीणों का आरोप

Bemetara Gunpowder Factory Blast: धमाके के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि इंट्री रजिस्टर भी नहीं मिल रहा। फैक्ट्री में पंचिंग सिस्टम भी नहीं था. पेयजल और वॉशरूम की व्यवस्था भी नहीं है। पिछले साल एक हफ्ते के लिए बारूद फैक्ट्री को बंद किया गया था. सुरक्षा मापदंड नहीं अपनाने के कारण बंद किया गया था। बता दें कि बेमेतरा के बोरसी में करीब 30 वर्षों से बारूद फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यहां से कई राज्यों में बारूद की सप्लाई की जा रही है। हादसे के बाद अभी भी फैक्ट्री में गैस का रिसाव हो रहा है।

मामले की मजिस्ट्रियल जांच होगी, मुआवजे का भी ऐलान

फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री साय ने इसकी जानकारी दी। साथ ही मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपए (Explosion in Factory) और घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।

जहां ब्लास्ट हुआ, वहां से हम लोग दूर थे- मजदूर चंदन कुमार

Chhattisgarh Blast: रायपुर रेफर किए गए मजदूर चंदन कुमार ने कहा कि, हम लोग दूसरी बिल्डिंग में काम कर रहे थे। जहां ब्लास्ट हुआ वहां से हम थोड़े दूर थे फिर भी हमें इतनी चोट आई है। फैक्ट्री में टोटल 500 से 600 लोग काम करते हैं। मालिक का नाम संजय चौधरी हैं। जिस बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ वहां 8-9 लोग थे। सही आंकड़ा नहीं मालूम है।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं- कलेक्टर

बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि हादसा का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम आ रही है। मलबे को हटाया जाएगा। फैक्टरी के (Bemetara Blast News) मैनेजमेंट से चर्चा जारी है। फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

CM साय ने किया ट्वीट

घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव के बारूद फैक्टरी में ब्लास्ट होने की दुःखद खबर आई है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिसकी सतत निगरानी की जा रही है।

अरुण साव का ट्वीट

Chhattisgarh Gunpowder Factory Blast: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बेमेतरा में एक बारूद फैक्टरी में विस्फोट होने की जानकारी मिली है मैं प्रशासन के लोगों से लगातार संपर्क में हूं। प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़े: Bemetara Blast: एटम बम की तरह हुआ धमाका, दहल गया पूरा शहर, देखें VIDEO