
शराबियों को बड़ा झटका, ओरिजिनल के दाम में पी रहे नकली शराब, पहचान पाना भी मुश्किल
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश में शराब सेवन करने वालों की तादात आधे से कहीं ज्यादा हैं। पर जितने भी हैं उनके लिए ये खबर चौकाने वाली है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शराब दुकान (Duplicate liquor ) का स्थान बदलने का क्रम तमाम विरोध के बाद भी जारी है।नवागढ़ ब्लॉक के मारो में दो दिन पहले ही शराब दुकान का स्थान बदला गया।
दुकान खाली होने के बाद मकान मालिक को जो मिला यह जिले में अवैध कारोबार की पुष्टि करता है।जिनके मकान से दुकान हटा वे अब खाली रैपर व ढक्कन के मामले को मंत्री कवासी लखमा को सौपने की तैयारी में हैं। मकान मालिक ने मामले की शिकायत सबूत के साथ मारो चौकी में की। जिसके बाद चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया। मामले की जानकारी मिलने पर नवागढ़ एसडीएम डीआर डाहिरे ने मारो में मौके पर पहुंचकर चौकी प्रभारी को रैपर व ढक्कन जब्त करने का आदेश दिया।
मारो नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके संबलपुर रोड स्थित मकान में शराब दुकान का संचालन हो रहा था। गत दिनों दुकान को अन्यत्र हटाया गया। रविवार को जब मकान मालिक उस मकान में पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में शराब के बोतल में लगाए जाने वाले रैपर व ढक्कन मिले। जो प्रमाणित करते हैं कि दुकान के भीतर ही वह सब कारोबार होता था, जो नहीं होना चाहिए। अब इसकी शिकायत मंत्री लखमा से की जाएगी।
प्लास्टिक शीशी में आने वाली शराब में हो रही मिलावट
ग्राम भीखमपुर निवासी साधराय मधुकर ने कहा कि जिस दिन से प्लास्टिक की शीशी में शराब आने लगी है, गुणवत्ता ठीक नहीं है। शराब में जमकर मिलावट की जा रही है। आप पार्टी के पदाधिकारी अंजोर दास धृतलहरे ने कहा कि मारो में जहां शराब दुकान खोली गई है, उस भवन के निर्माण सहित समस्त दस्तावेज की जांच हो तो बेरला के लोगों का भूख हड़ताल बेकार नहीं जाएगा। धृतलहरे ने कहा कि राज्य में शराब माफिया की वापसी का मार्ग बनाया जा रहा है।
जिम्मेदारों ने सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग
मकान मालिक जितेंद तिवारी ने मारो चौकी में लिखित आवेदन दिया है कि मारो में जहां एक जुलाई के पहले शराब दुकान थी, वहां पर रविवार को मकान मालिक को कमरे में शराब की बोतल में चिपकाने वाले रैपर, नए ढक्कन और कुछ दवा मिली। शाम होते ही दो व्यक्ति हुलास साहू और गोलू साहू ने इसमें आग लगा दी।
जितेंद्र तिवारी ने आवेदन में लिखा है कि आग लगाने का विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। शराब दुकान के कर्मचारियों का मौके पर आग लगाना सरगना का दिशा निर्देश है या काले कारोबार पर पर्दा डालने का जतन। यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल शराब दुकानों में होने वाला गोरखधंधा उजागर हो रहा है।
मकान मालिक की शिकायत पर मैं मौके पर गया था। वहां रैपर को आग के हवाले कर दिया गया है, ढक्कन पड़े हैंं। जितेंद्र तिवारी के आवेदन पर जांच करेंगे।
टीआर कोसीमा, प्रभारी मारो चौकी
Read Morechhattisgarh news .
Published on:
29 Jul 2019 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
