
CG News: कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम देवतराई में एक किसान को उनके खेत के पास गड्ढा खोदकर किसी को दफन करने जैसी स्थिति दिखाई दी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय व सहायक उप निरिक्षक धरम भुआर्य ने तहसीलदार को सूचित कर उस जगह की खुदाई की। वहां मनुष्य का नहीं बल्कि लेकिन एक पालतू कुत्ते का शव मिला।
शव दफन की सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई थी, लेकिन कुत्ते का शव मिलने पर लोग हंसने लगे। फिर मृत कुत्ते का वहीं दफन कर दिया गया। एक किसान सुबह अपने खेत की ओर घूमने गए थे। सुबह 9.30 बजे उन्हें ऐसे हालात दिखे।
Published on:
24 Apr 2025 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबेमेतरा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
