29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंडे का फंडा: आधी रात धरने पर बैठे प्रकाशमुनि नाम साहेब, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, CM के नाम लिखा पोस्ट, Video

स्कूलों (school)में मध्यान्ह भोजन (Mid day meal)में बच्चों को अंडा (Egg)देने के सरकार के फैसले के खिलाफ कबीरपंथियों (kabir panth) के गुरु प्रकाश मुनि नाम साहब (Praksh muni nam saheb) आधी रात धरने पर बैठ गए। (Bemetara news)

2 min read
Google source verification
egg protest CG

अंडे का फंडा: आधी रात धरने पर बैठे प्रकाशमुनि नाम साहेब, प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप, CM के नाम लिखा पोस्ट

बेमेतरा. स्कूलों (school)में मध्यान्ह भोजन (Mid day meal)में बच्चों को अंडा (Egg) देने के सरकार के फैसले के खिलाफ कबीरपंथियों (kabir panth) के गुरु प्रकाश मुनि नाम साहब (Praksh muni nam saheb) आधी रात धरने पर बैठ गए। मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात प्रकाश मुनि नाम साहेब धरने स्थल पर पहुंचते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। आधी रात पुलिस के आला अधिकारी और प्रशासनिक अमला रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे(National highway) में पहुंचा। जहां धरने पर बैठे कबीरपंथियों से बातचीत करने की कोशिश की। इसके बाद कलेक्टर के आश्वासन के बाद 3 दिनों के लिए धरना स्थगित कर दिया है। (Bemetara news)

मांग पूरी नहीं हुई तो फिर करेंगे चक्काजाम
प्रकाश मुनि नाम साहेब ने कहा कि तीन दिन में मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में चक्काजाम जाम किया जाएगा। दामाखेड़ में कबीरपंथियों के गुरु ने 13 घंटे के बाद नेशनल हाईवे से चक्कजाम जामा व धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने मध्यान्ह भोजन की सूची से अंडा हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। कलेक्टर के मौखिक आदेश के बाद हजारों कबीरपंथी नेशलन हाईवे से उठ गए। (Bemetara news)

फेसबुक पर लिखा पोस्ट
नेशनल हाइवे से धरना प्रदर्शन समाप्त करने के बाद प्रकश मुनि नाम साहेब ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा है कि कबीरपंथ समाज ने अंडे का फंडे पर विरोध दर्ज करा दिया है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) की माता का दशगात्र है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सुबह 7 बजे धरना समाप्त कर दिया गया है। इस दौरान जिला कलेक्टर बलौदाबाजार का हमें आश्वासन प्राप्त हुआ है। शीघ्र ही कबीरपंथ की मांग पूरी हो जाएगी।

Read more: अंडे पर मचा बवाल, स्कूल के मध्यान्ह भोजन से हटाने प्रदेश में पहली बार निकली अनोखी अंडा रैली, Video....

एक्शन मोड में आई सरकार
छत्तीसगढ़ में अंडा वितरण को लेकर मचे बवाल के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने जनभावना को शांत करने के लिए कलेक्टरों को नाम से एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इसमें अंडा वितरण के लिए ऐसी व्यवस्था बनाने को कहा गया है, जिसमें शाकाहारी बच्चे इससे दूर रहें। स्कूलों में अंडा वितरण में करीब 128 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके लिए बजट में अलग से व्यवस्था की जा रही है। (Bemetara news)

Chhattisgarh Bemetara से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.