गौरतलब है कि रविवार को संदीप दीक्षित ने थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पूर्व सांसद ने सेना प्रमुख को 'सड़क का गुंडाÓ कह डाला। पाकिस्तानी सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा की सीमा पर बयानबाजी के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने यह तुलना कर डाली। बाद में गलती का अहसास होने पर उन्होंने माफी मांग ली।