1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुखद हादसाः 7 बहनों के इकलौते भाई को ट्रक ने कुचला, धड़ से अलग हो गया था सिर

जिसने भी देखा उसकी रूह कांप उठी...। कई टुकड़ों में बंट गया था भाई का शरीर...।

2 min read
Google source verification

बेतुल

image

Manish Geete

Aug 08, 2022

accident.png

रक्षाबंधन के त्योहार से चंद दिन पहले दुखद हादसा।

शाहपुर (बैतूल)। नेशनल हाईवे-69 (National Highway 69) पर हुए हादसे ने एक परिवार की खुशियां हमेशा-हमेशा के लिए खत्म कर दी। इस परिवार में सात बहनों के इकलौते भाई की मौत से पूरा परिवार सदमे है। रक्षाबंधन (raksha bandhan) के चंद दिन पहले हुए हादसे से सभी परिजनों को झकझौर दिया। वहीं आने वाली देवउठनी ग्यारस के बाद मृतक का विवाह होने वाला था। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना वो भी सहम गया।

नेशनल हाइवे 69 पर बैतूल जिले के शाहपुर (shahpur betul district) के पास दैयत बाबा रपटा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार युवक रामचरण पिात जोगी उपराले (32) को कुचल दिया। ग्राम सिलपटी निवासी रामचरण अपनी मां को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम पहावाड़ी में रहने वाली अपनी बहन के घर छोड़कर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक mp 09 hj 0729 के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और रामचरण को रोंदते हुए ट्रक गुजर गया। हादसा इतना भयानक था कि रामचरण की मोटरसाइकिल काफी दूर तक ट्रक के साथ घसीटते हुए चली गई थी। इस दौरान रामचरण का शरीर अलग-अलग टुकड़ों में बंट गया था। उसका सिर भी धड़ से अलग हो गया था। शरीर के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए थे। पुलिस ने टुकड़ों को जमा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः

raksha bandhan muhurt

पंडितों ने बताया रक्षाबंधन का सबसे अच्छा मुहूर्त, इस समय बंधवाएं राखी

हादसा देख रूह कांप गई

जिसने भी यह घटना देखी उसकी रूह कांप गई। पुलिस के मुताबिक रामचरण उपराले (32) रविवार अपनी मां को ग्राम पहावाड़ी में बहन के घर छोड़कर शाम को ग्राम सिलपटी जाने के लिए बाइक से लौट रहा था। नेशनल हाइवे-69 पर पड़ने वाले रपटे के बीच रामचरण की मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना ट्रक नम्बर सहित पुलिस को दी। भौरा पुलिस चौकी में सड़क पर बेरिकेड्स लगाकर ट्रक को रोका और चालक को हिरासत में ले लिया है। जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

शादी हो गई थी तय

सड़क दुर्घटना में मृत रामचरण उपराले की सात बहन है। इसमें वह इकलौता भाई था। घर में त्योहार की तैयारी भी चल रही थीं। सभी सात बहनों की शादी हो चुकी हैं। रामचरण की भी शादी का रिश्ता जुड़ गया था। आने वाली देवउठनी ग्यारस के बाद शादी होने वाली थी।

यह भी पढ़ेंः

Bus Accident: गुजरात जा रही लग्जरी बस का राजस्थान में एक्सीडेंट, 3 की मौत, कई घायल
Parvati Mata Mandir: घने जंगलों के बीच, 3 हजार फीट ऊंची पहाड़ी पर हैं पार्वती माता मंदिर
EOW की बड़ी कार्रवाई, सुबहृ-सुबह मिली करोडो़ं की बेनामी संपत्ति

Story Loader