23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो वर्ष से रेल यात्रियों को स्टेशन पर नहीं मिल रही एटीएम की सुविधा

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गया एटीएम एसबीआई द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व में हटा लिया गया है। एसबीआई द्वारा स्टेशन परिसर से एटीएम हटाए जाने के कारण अब यात्रियों को रूपए की जरूरत होने पर अन्य एटीएम का सहारा लेना पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Ghanshyam Rathore

•

Updated: 2 Nov 2019, 9:13 PM IST

ATM of the station

After removing the ATM of the station, science was applied,After removing the ATM of the station, science was applied


बैतूल। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गया एटीएम एसबीआई द्वारा करीब दो वर्ष पूर्व में हटा लिया गया है। एसबीआई द्वारा स्टेशन परिसर से एटीएम हटाए जाने के कारण अब यात्रियों को रूपए की जरूरत होने पर अन्य एटीएम का सहारा लेना पड़ रहा है। कई बार यात्री को बैतूल स्टेशन पर एटीएम मशीन नहीं होने की जानकारी नहीं होने पर स्टेशन पहुंचने पर एटीएम की तलाश में स्टेशन से बाहर आना पड़ता है। बैतूल से एसीआई द्वारा अप्रैल २०१८ में एटीएम मशीन हटाए जाने के बाद से यात्रियों द्वारा रेलवे प्रशासन से रेलवे परिसर में एटीएम मशीन लगाने की मांग कर रहे है, जिसके बाद भी स्टेशन परिसर में एटीएम आरंभ नहीं हो सका है। वहीं मामले को लेकर एसबीआई के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर परिसर में फिर से एटीएम आरंभ करने को लेकर सर्वे किया गया है, लेकिन तकनीकि कारणों से अभी तक स्टेशन पर परिसर में एटीएम सेवा आरंभ नहीं हो सकी है।
अन्य बैंक को भी दिया प्रस्ताव
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं में वृद्वि करने को लेकर प्रयास किए जा रहे है। रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम लगाने वाली बैंकों को कम से कम किराए में जगह उपलब्ध कराई जा रही है। एटीएम मशीन लगाने को लेकर दूसरी अन्य बैंक अधिकारियों से चर्चा चल रही है।
सामान्य श्रेणी के यात्रियों को होती है परेशानी
एटीएम मशीन नहीं होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी समान्य श्रेणी यात्रियों को होती है, क्योकि टिकट काउंटर से टिकट लेने पर एटीएम कार्ड काम नहीं करता है। वहा पर यात्रियो को नगद राशि देकर ही टिकट लेना पड़ता है। वही यात्रियों की सुविधा के लिए वीटीएम मशीन भी है, लेकिन इसमें भी एटीएम कार्ड नहीं लगता है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इनका कहना
रेलवे स्टेशन परिसर में एटीएम मशीन लगाने को लेकर बैंक अधिकारियों से चर्चा हुई है। बैंक अधिकारियों द्वारा एटीएम मशीन लगाने का आश्वसन दिया गया है।
एसडी पंत सीआई बैतूल