
MP News: महानगरों की तर्ज पर अब बैतूल शहर के चौक-चौराहा (squares intersections) का भी सौंदर्यीकरण (Beautification) और चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना (CM Infrastructure Development Scheme) के चतुर्थ चरण के तहत नगर पालिका को नगरी प्रशासन से करोड़ों रुपए का बजट मिला है। करीब 5 करोड़ 92 लाख की लागत से शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं और जल्द काम शुरू हो जाएगा।
नगर पालिका द्वारा शहर के सात चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण किए जाने के लिए चयन किया गया है। इनमें कारगिल चौक, अंबेडकर चौक, पीडब्ल्यूडी चौक, शिवाजी चौक, लल्ली चौक और गंज नंदी चौक शामिल हैं। इन चौक-चौराहों पर पार्किंग की व्यवस्था और आरआरसी नाली का निर्माण भी कराया जाना शामिल है।
नगरपालिका ने चौराहों के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण को लेकर जो डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की है, उसमें प्रत्येक चौराहों का आकार और डिजाइन अलग-अलग होगा। कोई चौराहा गोलाकार आकृति में बनाया जाएगा तो कोई षष्ठकोण आकार का होगा। इसके अलावा त्रिभुजा आकार के चौराहे भी बनाए जाएंगे। चौराहों की ड्राईंग डिजाइन भी पूर्व में एप्रूवल हो चुकी है।
शहर के जिन सात प्रमुख चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना हैं उनमें प्रत्येक चौराहों पर 45 से 50 लाख रुपए का खर्चा आना बताया जा रहा है। इसके अलावा नाली निर्माण और पार्किंग के लिए भी खर्चा किया जाना है। इस प्रकार कुल 5करोड़ 92 लाख 92 हजार 263 रुपए सौंदर्यीकरण पर खर्चा आना बताया जा रहा है। नगरपालिका के मुताबिक चौराहों का पूरी तरह से स्वरूप बदला जाएगा। चौराहे पहले से अधिक चौड़े होंगे और आवागमन की सुविधा भी इससे बेहतर हो जाएगी। वर्तमान में चौराहे संकरे होने की वजह से कई बार जाम लग जाता है।
शहर के जो चौक-चौराहे हैं वर्तमान की स्थिति में उनकी चौड़ाई काफी कम है। चौराहे सकरे होने की वजह से आए दिन सड़क पर जाम लगने की स्थिति बनती है। खासकर लल्ली चौक, गंज नंदी चौक, अंबेडकर चौक सहित अन्य शामिल है। योजना के तहत सभी सातों चौराहों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। वर्तमान की अपेक्षा इन्हें और अधिक चौड़ा किया जाएगा ताकि आवागमन बेहतर तरीके से हो सके। वहीं चौराहों पर संकेतक भी लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Kartik Aryan किससे करेंगे शादी, मां ने खोला राज
Updated on:
22 Mar 2025 12:27 pm
Published on:
15 Mar 2025 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
