7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भारत

26,000 फीट की ऊंचाई पर अटकी 191 लोगों की सांसें, देखिए घटना का डरावना वीडियो

उड़ान संख्या JL8696/IJ004 नबंर की ये फ्लाइट शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट से जापान के टोक्यो नरिता एयरपोर्ट जा रही थी। जिसे जापान एयरलाइंस और उसकी लो-कॉस्ट सब्सिडियरी स्प्रिंग जापान मिलकर ऑपरेट कर रही थीं। हवाई जहाज जब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी हो गई।

Google source verification

भारत

image

Pankaj Meghwal

Jul 02, 2025

30 जून को जापान एयरलाइंस की एक फ्लाइट में ऐसी घटना घटी जिसने सैंकड़ों यात्रियों की जान खतरे में डाल दी। उड़ान संख्या JL8696/IJ004 नबंर की ये फ्लाइट शंघाई के पुडोंग एयरपोर्ट से जापान के टोक्यो नरिता एयरपोर्ट जा रही थी। जिसे जापान एयरलाइंस और उसकी लो-कॉस्ट सब्सिडियरी स्प्रिंग जापान मिलकर ऑपरेट कर रही थीं। हवाई जहाज जब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी अचानक उसमें तकनीकी खराबी हो गई। जहाज़ एकदम सामान्य ढंग से सीधे कुछ ही मिनटों में लगभग 26,000 फीट नीचे आ गया। सिर्फ 10 मिनट के अंदर विमान 10,500 फीट की ऊंचाई तक नीचे गिर गया। ये स्थिति एकदम आपातकालीन लैंडिंग जैसी थी। जिसको देखकर प्लेन में सवार सारे यात्री घभरा गए।

इस घटना के वक्त विमान में यात्री और क्रू मेंबर मिलाकर 191 लोग सवार थे। प्लेन के हाइट अचानक कम होने से विमान में अफरा-तफरी मच गई। ऑक्सीजन मास्क अपने आप नीचे गिरने लगे। अब फ्लाइट के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि यात्री मास्क पकड़े हुए दिख रहे हैं और फ्लाइट अटेंडेंट तेज़ आवाज़ में अनाउंसमेंट कर रही हैं। यात्रियों के चेहरों पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है। घटना के बाद एक यात्री ने बताया कि एक हल्की-सी धमक सुनाई दी और उसके कुछ ही सेकेंड बाद ऑक्सीजन मास्क नीचे गिरने लगे। उसी समय फ्लाइट अटेंडेंट ने चिल्लाकर कहा कि सभी तुरंत मास्क पहन लें प्लेन में खराबी आ गई है। वहीं दूसरे यात्री ने बताया कि वो सो रहे थे और अचानक ऑक्सीजन मास्क गिरने की आवाज़ से उनकी नींद खुली। किसी ने तो इतना डर महसूस किया कि उन्होंने अपना वसीयतनामा तक लिखना शुरू कर दिया और अपने बैंक कार्ड्स के पिन तक नोट कर लिए।

हालांकि, राहत की बात ये रही कि पायलट ने हालात को संभाल लिया और फ्लाइट सुरक्षित लैंड कर गई। किसी को शारीरिक नुकसान नहीं हुआ। अब इस हादसे की जांच शुरू हो चुकी है। जापान एयरलाइंस ने इस घटना पर माफ़ी मांगी है और कहा है कि वे तकनीकी खराबी की गहराई से समीक्षा करेंगे ताकि भविष्य में ऐसा कुछ न हो।