29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Heavy Rain Alert: ओडिशा में अगले 48 घंटे बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंगाल और हिमालयी क्षेत्रों में भी चेतावनी

Odisha Heavy Rain Alert: ओडिशा में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पश्चिम बंगाल और हिमालयी इलाकों में भी भारी बारिश का अनुमान है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rakesh Mishra

Aug 29, 2026

rain alert

तेज बारिश के बीच निकलते लोग। फोटो- आईएएनएस

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं पश्चिम बंगाल और हिमालयी इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। दूसरी ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने देश में मौजूदा मौसम की स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस समय ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। खास तौर पर ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

अत्यधिक बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के अलावा हिमालयी क्षेत्रों में भी आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। डॉ. नरेश कुमार ने विशेष रूप से उत्तराखंड का उल्लेख करते हुए कहा कि हिमालयी इलाकों में अगले छह से सात दिनों तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में लंबे समय तक भारी बारिश होने से भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के लिए फिलहाल स्थिति अपेक्षाकृत राहत भरी रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में फिलहाल राहत

डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में भी मौसम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आईएमडी ने राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।