6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीराम के चढ़ावे से की अकूत कमाई, 15 हजार की सेलरी वाले ने बनाया 65 लाख का घर, दौड़ा रहा एसयूवी

Ram Mandir Chanda Theft - चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपियों की थी दान पेटियों को खोलने और नकदी की गिनती करने की जिम्मेदारी, घर से लाखों रुपए मिले
2 min read
Google source verification

भारत

image

deepak deewan

Jul 06, 2026

Ram Mandir Ayodhya Chanda Scam

Ram Mandir Ayodhya Chanda Scam अयोध्या राम मंदिर (फोटो- पत्रिका)

Shri Ram Mandir Ayodhya -अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को बड़ी बैठक हो रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो सकता है। दोपहर 3 बजे राम मंदिर परिसर में यह बैठक होगी। इस बीच श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों ने मंदिर में आई दान राशि को जीभर के लूटा। जांच अधिकारियों के अनुसार एक आरोपी को महज 15 हजार रुपए वेतन मिलता था पर उसने न केवल आलीशान घर बनवा लिया बल्कि एक शानदार फार्म हाउस भी ले लिया। इस मामूली से कर्मचारी के पास एक एसयूवी भी है।

श्रीराम मंदिर की दान राशि की चोरी से लोगों के गुस्से को देखते हुए अयोध्या में होनेवाली बैठक की जगह अचानक बदल दी गई है। बैठक में चंपत रायऔर डॉ. अनिल मिश्रा भी शामिल होंगे। दोनों पदाधिकारी 26 जून को इस्तीफा दे चुके हैं जिसपर बैठक में विचार किया जाएगा।

इधर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार कुछ आरोपी मोजों में नोट रखकर ले जाते थे। CCTV फुटेज में आरोपियों की हरकत भी कैद हुई है।

मुख्य आरोपी रमाशंकर उर्फ टिन्नू यादव पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का ड्राइवर था। वह उनका इतना विश्वासपात्र था कि उसे मंदिर की दान पेटियों की चाबियां भी दे दीं थीं। टिन्नू यादव का भतीजा मनीष यादव भी चढ़ावा चोरी में शामिल था।

शानोशौकत देखकर दंग रह गई पुलिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें अनुकल्प मिश्र भी है। उसने चंदा चोरी से अकूत दौलत कमाई। जांच में अनुकल्प मिश्र का एक शानदार मकान मिला है जिसकी कीमत करीब 65 लाख रुपए आंकी गई है। उसका एक फार्महाउस भी है और एक एसयूवी कार भी है। अनुकल्प के घर से करीब 17 लाख रुपए बरामद किए गए थे। पुलिस उसकी शानोशौकत देखकर दंग रह गई।

खास बात यह है कि अनुकल्प की सेलरी महज 15000 रुपए महीने है। वह उस आउटसोर्सिंग एजेंसी में था जिसे श्रीराम मंदिर की चढ़ावा की गिनती करने का काम सौंपा गया था। एक अन्य आरोपी लवकुश मिश्रा पहले मैकेनिक था। उसके पास से चंदा चोरी के 14.25 लाख रुपए बरामद हुए।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अविनाश शुक्ला को भी गिरफ्तार किया है जोकि पहले प्राइमरी स्कूल का टीचर था। वह मंदिर से लाखों रुपए के साथ ही आभूषण भी ले गया था। अविनाश शुक्ला इतना शातिर था कि चोरी की रकम शौचालय में छिपा देता था। CCTV कैमरे से भी बच निकलता था। पुलिस ने उसके पास से 20 लाख रुपए बरामद किए।