18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Telangana Police: सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे रिजर्व इंस्पेक्टर, अचानक चली गोली और मौके पर ही हो गई मौत

Nizamabad Police: तेलंगाना के निजामाबाद में ड्यूटी के बाद सर्विस रिवॉल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई। हादसे में रिजर्व इंस्पेक्टर एच. सतीश की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Rakesh Mishra

Sep 18, 2026

Nizamabad Police

मृतक रिजर्व इंस्पेक्टर एच. सतीश। फाइल फोटो- आईएएनएस

निजामाबाद। तेलंगाना के निजामाबाद जिले में ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे रिजर्व इंस्पेक्टर एच. सतीश की गोली चलने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को निजामाबाद जिला पुलिस मुख्यालय में हुआ। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन सतीश को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी जनरल अस्पताल भेज दिया है।

सर्विस रिवॉल्वर की कर रहे थे सफाई

पुलिस के अनुसार, सतीश ड्यूटी पूरी करने के बाद अपनी सर्विस रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हथियार से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो गई। घटना के बाद शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई गई कि रिजर्व इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

हालांकि पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि हथियार दुर्घटनावश चलने से उनकी जान गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि रिवॉल्वर किस परिस्थिति में चली। इस घटना के बीच तेलंगाना पुलिस में हाल के दिनों में सामने आए कुछ आत्महत्या के मामलों की भी चर्चा हो रही है। 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद ने राज्य के करीब 93 हजार पुलिसकर्मियों से विशेष अपील की थी।

डीजीपी ने की अपील

डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से कहा था कि आर्थिक या निजी परेशानियों के कारण आत्महत्या को रास्ता न बनाएं। उन्होंने शराब, नशीले पदार्थों और ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसी आदतों से दूर रहने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि मुश्किल समय में परिवार और सहकर्मियों से अपनी परेशानी साझा करें और समय रहते मदद लें। पुलिस की पिछली जांच में चार महीने के दौरान दो जवानों की आत्महत्या के मामलों में ऑनलाइन सट्टेबाजी से हुआ कर्ज प्रमुख कारण सामने आया था। इन मामलों में जवानों ने जमीन बेचने, दोस्तों और सहकर्मियों से उधार लेने तथा ऊंची ब्याज दर पर कर्ज लेने जैसे कदम उठाए थे। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों से सट्टेबाजी से दूर रहने और आर्थिक संकट में मदद लेने की अपील की थी।

बड़ी खबरें

View All

भारत

ट्रेंडिंग