7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसों की तंगी से लेकर करियर तक हर समस्या को होगा समाधान! कर्क और सिंह राशि वाले जातक जुलाई में क्या करें उपाय?

Remedies for Cancer Leo Zodiac People: जुलाई के महीने में पैसों की तंगी से लेकर करियर तक हर समस्या का समाधान कर्क और सिंह राशि वाले जातक कर सकते हैं। पंडित जी से जानिए इन जातकों को इस महीने कौन से उपाय करने चाहिए?
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Jul 07, 2026

what should cancer leo virgo zodiac signs do in july to solve money and career challenges

कर्क राशि के जातक पैसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए क्या उपाय करें? फोटो सोर्स-Ai

Remedies for Cancer zodiac People To Solve Money: अक्सर कई लोगों को पैसा कमाने और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से ना केवल मानसिक तनाव हो सकता है बल्कि कुछ लोगों को चिंता की वजह से बीमारी भी हो सकती है। इन दो मुख्य समस्यों से निपटने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते हैं। आपको बताते हैं कि जुलाई के महीने में कर्क (cancer zodiac) और सिंह राशि (leo zodiac) के जातक ऐसे कौन से उपाय कर सकते हैं जिनसे उनकी करियर की समस्या और पैसों की चल रही तंगी दूर हो सके।

पंडित अशोक शर्मा ने बताए कर्क और सिंह राशि के जातकों के लिए उपाय

ज्योतिष शास्त्र के ज्ञाता पंडित अशोक शर्मा के मुताबिक, जुलाई में कर्क, सिंह राशि के जातक कुछ ऐसे उपाय कर सकते हैं जिनसे उनकी करियर की समस्या और पैसों को लेकर चल रही परेशानी से उन्हें छुटकारा मिल सके।

कर्क राशि के जातकों को करियर में परेशानी हो तो क्या करें?

कर्क और सिंह राशि के जातकों को अगर करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है या आर्थिक समस्या से जूझना पड़ रहा है तो जुलाई के महीने में कर्क और सिंह राशि के जातकों को राहत पाने के लिए मां बगलामुखी का पाठ करना चाहिए। अगर किन्हीं कारणों से बगलामुखी का पाठ नहीं कर पाते हैं तो आप मां बगलामुखी का ध्यान करें और उनका जप भी कर सकते हैं।

बगलामुखी पाठ करने से शत्रु भी हो सकते हैं परास्त

पंड़ित शर्मा के मुताबिक, बगलामुखी का पाठ करने से ना केवल आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है बल्कि इस पाठ को करने से शत्रु भी परास्त हो सकते हैं। साथ ही अगर करियर से संबंधित कोई परेशानी हो तो भी इस पाठ को करने से फायदा हो सकता है। मां बगलामुखी का पाठ करने से नौकरी में सफलता या उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है।

कब करें बगलामुखी पाठ?

कर्क और सिंह राशि के जातक रात्रि 8 से 10 बजे की बीच रोजाना बगलामुखी पाठ कर सकते हैं। अगर नौकरी के कारण या किसी अन्य वजह से इस समय अगर आप पाठ करने में सक्षम नहीं हैं तो रात्रि 10 से रात्रि 11. 30 बजे तक इस पाठ को किया जा सकता है।