scriptसात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, देखें वीडियो | American groom bride wedding in bayana bharatpur | Patrika News
भरतपुर

सात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, देखें वीडियो

सात समंदर पार से एक दूल्हा गुरुवार को अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। यहां उसने देशी दुल्हन के साथ सात फेरे हुए और हाथ थामकर ताउम्र साथ रहने के वचन दिए।

भरतपुरDec 02, 2021 / 06:57 pm

Kamlesh Sharma

American groom bride wedding in bayana bharatpur

सात समंदर पार से एक दूल्हा गुरुवार को अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। यहां उसने देशी दुल्हन के साथ सात फेरे हुए और हाथ थामकर ताउम्र साथ रहने के वचन दिए।

बयाना (भरतपुर)। सात समंदर पार से एक दूल्हा गुरुवार को अपनी दुल्हन लेने पहुंचा। यहां उसने देशी दुल्हन के साथ सात फेरे हुए और हाथ थामकर ताउम्र साथ रहने के वचन दिए। कस्बे के एक मैरिज होम में विदेशी दूल्हा शादी करने बयाना पहुंचा। यहां हिन्दू रीति रिवाजों के साथ पहले सगाई-लग्न की रस्में की। इसके बाद विदेशी दूल्हे ने दुल्हन के साथ मण्डप में हिन्दू रीति रिवाजों से फेरे लिए।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x860ffi
वेयर हाउस के पास स्थित एक मैरिज होम में कस्बा निवासी विदेश में वैज्ञानिक डॉ. करिश्मा ने अमेरिका निवासी वैज्ञानिक डॉ. केलव मिशेल डगंलस के साथ हिन्दू रीति रिवाजों से सप्तपति के फेरे लिए। दूल्हन डॉ. करिश्मा बंसल ने बताया कि वह अमेरिका में अंतरिक्ष खगोल वैज्ञानिक है, जहां उसकी अमेरिका निवासी वैज्ञानिक डॉ. केलव मिशेल डगंलस से मुकालात हुई। प्रेम के बाद दोनों ने ही शादी करने का निर्णय लिया। डॉ. करिश्मा के अनुसार दोनों में हिन्दुस्तान आकर दुल्हन के पैतृक कस्बे बयाना में शादी करने पर सहमति बनी।
सात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, देखें वीडियो
इस पर गुरुवार को पहले सगाई लग्न की रस्म हिन्दू रीति-रिवाजों से हुई। इसके बाद अग्नि के फेरे लेकर दोनों ने एक दूसरे का जीवन भर के लिए पति-पत्नी के रूप में हाथ थमा। कस्बे में अमेरिका से आए दूल्हे और कस्बे की दुल्हन की शादी चर्चा दिनभर बनी रही। दूल्हा और उसके परिजन सहित दुल्हन को देखने वाले लोगो की भीड लगी रही।

Home / Bharatpur / सात समन्दर पार से दुल्हन लेने पहुंचा विदेशी दूल्हा, हिन्दू रीति रिवाज से किया विवाह, देखें वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो