6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : भरतपुर के नदबई में सर्राफा दुकान से लाखों की चोरी, नाराज व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण

Bharatpur : भरतपुर के नदबई कस्बे में देर रात अज्ञात चोरों ने गुड मंडी कटरा स्थित महेश बंसल ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख रुपए कीमत की करीब 5 किलो से अधिक चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोरी के विरोध में कस्बे का माहौल गरमा गया है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
2 min read
Google source verification
Bharatpur Nadbai Theft worth lakhs at a jewelry shop Traders fierce protest atmosphere tense

विरोध जताते नदबई के व्यापारी व आम जन। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर के नदबई कस्बे में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, जब देर रात अज्ञात चोरों ने गुड मंडी कटरा में सर्राफा बाजार को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। पुरानी गुड मंडी स्थित महेश बंसल ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 5 किलो से अधिक चांदी के जेवरात चुरा ले गए, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा आंकी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस सीओ अमर सिंह राठौड़ सहित नदबई व लखनपुर थाना पुलिस एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीमों ने बारीकी से साक्ष्य जुटाते हुए पूरे घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रही वारदातों से नाराज व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। व्यापार महासंघ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि रात में गश्त व्यवस्था पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

नदबई में ज्वेलरी चोरी के विरोध में सड़क जाम, व्यापारियों का उग्र प्रदर्शन

ज्वेलर्स की दुकान में हुई चोरी के विरोध में कस्बे का माहौल गरमा गया है। सिंधी तिराया पर व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों ने हाल ही में हुई चोरी और सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड के खुलासे की मांग उठाई।

माहौल तनावपूर्ण, मुख्य मार्ग का यातायात बाधित

धरनास्थल पर बड़ी संख्या में व्यापारी और आमजन जुटे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रदर्शन के चलते मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने ट्रैफिक को अन्य मार्गों से डायवर्ट किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जाहिर की। व्यापार महासंघ ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

लगातार दूसरी बड़ी वारदात, पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह

वहीं 25 मार्च को सर्राफा व्यवसायी योगेंद्र चोपड़ा की हत्या व लूट का मामला अभी तक अनसुलझा है। ऐसे में लगातार दूसरी बड़ी वारदात ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग